Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हाथरस घटना : उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी के साथ किये गये दुर्व्यवहार के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
    झारखंड

    हाथरस घटना : उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल और प्रियंका गांधी के साथ किये गये दुर्व्यवहार के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। हाथरस की घटना और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ आज किये गये दुव्र्यवहार के खिलाफ झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के बैनर तले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची स्थित अलबर्ट एक्का चौंक पर विरोध मार्च निकाला एवं कैंडल जलाकर दलित बेटी के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    घंटे भर से ज्यादा कांग्रेस जनों ने योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने कहा कि एक ओर भाजपा-आरएसएस के नेता हिन्दू धर्म की रक्षा की बात करते है, वहीं हिन्दू धर्म पर विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति रात में चिता को मुखाग्नि नहीं देता है, हिन्दू धर्म को मानने वाले एक पिता के लिए इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता कि वह अपनी बेटी चिता जला ना पाये और अंतिम समय उसका मुख देख ना पाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेवार है, यूपी में लगातार अन्याय पर अन्याय हो रहा है। पूरे परिवार को नजरबंद कर रखा गया है, योगी सरकार पीड़ित परिवार को धमका कर चुप कराना चाहती है।
    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज में बेटियों पर जुल्म हो रहा है और सरकार तथा भाजपा नेता सीनाजोरी कर रहे है। इस सरकार में जीते जी बेटियों को सम्मान नहीं मिला और अंतिम संस्कार की गरिमा को भी छीन लिया गया।
    कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि भाजपा का नारा है, बेटी बचाओ नहीं, तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ। यूपी में एक और दलित बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है और जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उसे सोच कर भी रूह कांपती है। दुष्कर्मियों ने पीड़िता के दोनों पांव और कमर तोड़ डाली और बाद में भी उसके साथ किस तरह से कुकृत्य किया गया है, यह किसी से छिपा नहीं है।
    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान की सरकार या अपराधियों की सरकार, यह सभी सोचने के लिए मजबूर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबरन पीड़िता का अंतिम संस्कार कराया, बेटी की अंतिम यात्रा को भी रीति रिवाज से पूरा नहीं होने दिया गया, इससे अपमानजनक और क्या हो सकता है। हाथरस में बाल्मिकी समाज के परिवार पर अत्याचार और बर्बरता की सब हदें पार कर बहाशी जानवारों ने उसकी जुबां काट दी, कब तक इंसानियम कुचली जाएगी और कब तक हैवानियत बरपायी जाएगी।प्रधानमंत्री के इशारे पर राहुल गांधी के साथ दुव्र्यवहार हुआ-कांग्रेस
    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे , लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने उत्तर प्रदेश के हाथरस की विभत्स घटना और पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी से दुव्र्यवहार मामले को शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर राहुल गांधी के गिरेबां में हाथ डालने की कोशिश की गयी, देश की जनता और कांग्रेस कार्यकत्र्ता समय आने पर इसका माकूल जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यह कौन सा कानून है कि राजनीतिक दल के एक नेता को पीड़ित परिजनों से मिलने से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा-आरएसएस के नेता हिन्दू धर्म की रक्षा की बात करते है, वहीं हिन्दू धर्म पर विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति रात में चिता को मुखाग्नि नहीं देता है, हिन्दू धर्म को मानने वाले एक पिता के लिए इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता कि वह अपनी बेटी चिता जला ना पाये और अंतिम समय उसका मुख देख ना पाये। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेवार है, यूपी में लगातार अन्याय पर अन्याय हो रहा है। पूरे परिवार को नजरबंद कर रखा गया है, योगी सरकार पीड़ित परिवार को धमका कर चुप कराना चाहती है।
    प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज में बेटियों पर जुल्म हो रहा है और सरकार तथा भाजपा नेता सीनाजोरी कर रहे है। इस सरकार में जीते जी बेटियों को सम्मान नहीं मिला और अंतिम संस्कार की गरिमा को भी छीन लिया गया।
    प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि भाजपा का नारा है, बेटी बचाओ नहीं, तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ। यूपी में एक और दलित बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है और जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उसे सोच कर भी रूह कांपती है। दुष्कर्मियों ने पीड़िता के दोनों पांव और कमर तोड़ डाली और बाद में भी उसके साथ किस तरह से कुकृत्य किया गया है, यह किसी से छिपा नहीं है।
    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान की सरकार या अपराधियों की सरकार, यह सभी सोचने के लिए मजबूर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबरन पीड़िता का अंतिम संस्कार कराया, बेटी की अंतिम यात्रा को भी रीति रिवाज से पूरा नहीं होने दिया गया, इससे अपमानजनक और क्या हो सकता है। हाथरस में बाल्मिकी समाज के परिवार पर अत्याचार और बर्बरता की सब हदें पार कर बहाशी जानवारों ने उसकी जुबां काट दी, कब तक इंसानियम कुचली जाएगी और कब तक हैवानियत बरपायी जाएगी।
    आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, देवजीत देवघरिया, विभय शाहदेव,जितेंद्र त्रिवेदी ,छाती मुंजाल, पायल सेठी, हिना खान ,कोमल कृति, अमरजीत, अनिल सिंह ,कृष्णा राहुल राय, पुनीत ,आयुष, आशिक, जियाउल, गौरव आनंद, सुषमा हेंब्रम मुख्य रूप से शामिल थे।

    Congress Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड उपचुनाव : दुमका से झामुमो के प्रत्याशी होंगे बसंत सोरेन
    Next Article हजारीबाग : लाखे में नव निर्माणाधीन भव्य काली मंदिर के ढलाई हेतु सदर विधायक ने भेंट किया 100 बोरा सीमेंट

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.