Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान
    जोहार ब्रेकिंग

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नुकसान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : हेमंत सोरेन सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान पहुंचाने का गंदा खेल पलामू में खेला जा रहा था। इस बात खुलासा तक हुआ जब पलामू की चैनपुर पुलिस ने एक लोडेड गाड़ी और उसके ड्राइवर को पकड़ा। गाड़ी के कागजात खंगालने पर बड़े गोलमाल का खुलासा हुआ। पता चला कि चालान मध्य प्रदेश का है और खनिज लोडिंग पलामू से की जा रही है। इस फर्जी काम को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था।

    कैसे चलता था खेल

    पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ वाहन मालिक और क्रशर संचालक मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में अवैध कारोबार कर रहे हैं। ये लोग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से खनिज का चालान निकालते थे, जबकि असली खनिज लोडिंग पलामू और गढ़वा जिले के क्रशरों से करते थे। जांच में सामने आया कि मध्य प्रदेश से मिलने वाला चालान झारखंड की तुलना में सस्ता पड़ता है और उसमें परिवहन अवधि भी ज्यादा मिलती है। इसका फायदा उठाकर आरोपी एक ही चालान पर कई बार ट्रिप करते थे। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था और यह सीधी-सीधी सरकारी संपत्ति की चोरी थी।

    जांच में हुआ खुलासा

    बीते पांच सितंबर को चैनपुर थाना गेट पर चेकिंग के दौरान रामगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक (नंबर JH16F8579) को रोका गया। कागजात की जांच में पूरा खेल उजागर हुआ। वाहन जब्त कर लिया गया और चालक उपेन्द्र कुशवाहा (उम्र 32 वर्ष, ग्राम यमुना नगर, थाना बागोदर, जिला गिरिडीह) को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गाड़ी और मध्य प्रदेश से जारी चालान को जब्त कर लिया गया।

    पुलिस ने बताया कि इस अवैध सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या-171/2025 दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस धंधे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस गोरखधंधे का खुलासा करने में चैनपुर थानेदार श्रीराम शर्मा और एएसआई रामचन्द्र चौधरी की भूमिका सराहनीय रही।

    Also Read : प्रतापपुर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, कार्रवाई से बच रहे एसपी! 

    Challan is from Madhya Pradesh mineral loading is from Palamu... Hemant government faces losses worth crores खनिज लोडिंग पलामू से... हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान चालान मध्य प्रदेश का
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट
    Next Article FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.