Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजस्व वसूली को लेकर रांची नगर निगम सख्त हो गया है। अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई का फैसला लिया गया। अपर प्रशासक ने साफ कहा कि नगर निगम की वित्तीय मजबूती और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राजस्व वसूली सर्वोच्च प्राथमिकता है। ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    निगम की सख्ती

    • कर भुगतान से बचने वालों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 184 के तहत कार्रवाई होगी।
    • बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान न करने वालों को 48 घंटे में अंतिम नोटिस दिया जाएगा।
    • भुगतान नहीं करने पर बैंक खाते फ्रीज होंगे और बॉडी वारंट जारी किया जाएगा।
    • निगम की सेवाएँ जैसे जल आपूर्ति, कूड़ा उठाव और प्रकाश व्यवस्था बकाया चुकाने तक बंद कर दी जाएंगी।

    इन बकाएदारों पर निगाह

    बीआईटी लालपुर, कुमार गर्ल्स हॉस्टल (अफरोज आलम, अतुल रहमान, मोहम्मद सज्जाद), मदन सेन, अम्बिका एंड कंपनी, त्रिवेणी राम, सोनी खान, निशा शर्मा (सत्यप्रकाश, शिवांगी दूबे, विकास दूबे), शांति देवी, सीता देवी, सोनामति देवी और डीएसए प्रोजेक्ट राजेश कुमार वाल्मिकी सहित कई संस्थान सूची में शामिल हैं।

    बकाएदारों को मिला आखिरी मौका

    निगम ने कहा कि इच्छुक बकाएदार मंगलवार तक अपर प्रशासक न्यायालय में दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रख सकते हैं। इसके बाद कोई राहत नहीं दी जाएगी।

    अधिकारियों को निर्देश

    अपर प्रशासक ने सभी राजस्व पदाधिकारियों को एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल मॉनिटरिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।

    अभियान मिशन मोड में

    संजय कुमार ने कहा कि यह सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि विशेष राजस्व वसूली अभियान है। निगम की आर्थिक मजबूती से ही शहरवासियों को बेहतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

    बैठक में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, कर संग्रहणकर्ता, रेवेन्यू इंस्पेक्टर और राजस्व शाखा के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    Bank accounts of big defaulters of Ranchi Municipal Corporation will be frozen body warrant will also be issued बॉडी वारंट भी होगा जारी रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत
    Next Article जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.