Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Sep, 2025 ♦ 8:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हाल झारखंड पुलिस का : समय पर चार्जशीट जमा नहीं होने से अभियुक्त को मिली राहत, एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र
    झारखंड

    हाल झारखंड पुलिस का : समय पर चार्जशीट जमा नहीं होने से अभियुक्त को मिली राहत, एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस खुद को स्मार्ट पुलिसिंग के तर्ज पर हर जिले में काम कर रही है। खुद को हर सुख-सुविधा से लैस कर रही है। इसके बावजूद झारखंड पुलिस में काम करने वाले पदाधिकारी अपनी करतूत से पुलिस की छवि को पूरी तरह से धूमिल कर रहे है। यह मामला हजारीबाग जिला का है। यहां पर एक थानेदार की करतूत से समय पर चार्जशीट जमा नहीं हुआ और दो अलग-अलग हत्या जैसे जघन्य अपराध में अभियुक्तों को राहत मिल गई। जबकि, दोनों मामला अपने समय में काफी महत्वपूर्ण और चर्चित रहा है। अब, हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्राचार किया है।

    जिला से हटाने के लिए एसपी ने लिखा डीजीपी को पत्र

    हजारीबाग जिला में बीते माह हुए हत्या जैसे अपराध में तय समय पर चार्जशीट दायर नहीं करने की वजह से आरोपियों को राहत देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हजारीबाग के लोहसींघना थाने के तत्कालीन प्रभारी संदीप कुमार ने एक नहीं, बल्कि हत्या के दो अलग-अलग कांडों में चार्जशीट दायर नहीं कर आरोपियों को राहत पहुंचाई है। मामला सामने आने के बाद थाना प्रभारी संदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया। लेकिन अब हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने पूरे मामले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से लापरवाह थानेदार संदीप कुमार को जिला से हटाने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने भी तत्काल समीक्षा के बाद थानेदार पर कार्रवाई का फैसला लिया है।

    इन दो बड़े मामलों में दाखिल नहीं किया चार्जशीट

    पहला मामला : हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार और उनके परिजनों पर उनकी पत्नी अनिता कुमारी का हत्या का आरोप लगा था। केस का अनुसंधान तत्कालीन थानेदार संदीप कुमार ने किया था। हजारीबाग के सदर डीएसपी ने केस की समीक्षा में पाया कि आरोपी एसडीओ के खिलाफ ससमय चार्जशीट दायर नहीं किया गया था। जिसका एसडीओ को लाभ मिला।

    दूसरा मामला : इसके अलावा 2 सितंबर 2024 को लोहसींघना थाना क्षेत्र के सरस्वती अपार्टमेंट के पास उदय कुमार साहू नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लेकिन तत्कालीन थानेदार और केस के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) संदीप कुमार ने इस केस में भी आरोपी संतोष कुमार मेहता पर चार्जशीट दायर नहीं की. जिसकी वजह से आरोपी को जमानत मिल गई।

    Also Read : ‘कुरकुरे’ म’र्डर केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ अरेस्ट

    Condition of Jharkhand Police: Accused got relief due to non-submission of charge sheet on time SP wrote a letter to DGP एसपी ने डीजीपी को लिखा पत्र हाल झारखंड पुलिस का : समय पर चार्जशीट जमा नहीं होने से अभियुक्त को मिली राहत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना के इस फैक्ट्री में लगी भीषण आ’ग, 2 किमी दूर से दिखीं लपटें
    Next Article जामताड़ा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी: जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

    Related Posts

    झारखंड

    पिताजी और दिशोम गुरु थे मेरे शिक्षक : डॉ इरफान

    September 5, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में पशु तस्करी पर बड़ी चोट, 170 गौवंश बरामद, दो तस्कर सलाखों के पीछे…

    September 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत का टीचर्स डे पर पोस्ट, लिखा- शिक्षक… जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं

    September 5, 2025
    Latest Posts

    पिताजी और दिशोम गुरु थे मेरे शिक्षक : डॉ इरफान

    September 5, 2025

    गढ़वा में पशु तस्करी पर बड़ी चोट, 170 गौवंश बरामद, दो तस्कर सलाखों के पीछे…

    September 5, 2025

    CM हेमंत का टीचर्स डे पर पोस्ट, लिखा- शिक्षक… जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं

    September 5, 2025

    केंद्र सरकार द्वारा लागू नया जीएसटी दरअसल में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी है : सुमित शरण

    September 5, 2025

    जिंदगी में अव्वल आने का एक मात्र जरिया शिक्षा है : रविंद्रनाथ महतो

    September 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.