Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छेड़खानी के आरोप में निलंबित किए गए मिर्जाचौकी थाना प्रभारी धर्मपाल
    जोहार ब्रेकिंग

    छेड़खानी के आरोप में निलंबित किए गए मिर्जाचौकी थाना प्रभारी धर्मपाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    साहेबगंज। रक्षक ही जब भक्षक बन जाए, फिर क्या कहना है। ऐसा ही एक मामला साहिबगंज जिले में आया है। जहां थाना प्रभारी पर गांव की दो नाबालिग से छेड़खानी का आरोप है। वर्तमान में थाना प्रभारी धर्मपाल मिर्जाचौकी थाना में पदस्थापित थे। लेकिन, मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद डीआईजी सुदर्शन मंडल ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इंस्पेक्टर धर्मपाल का मुख्यालय दुमका होगा। इधर, डीआईजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी पर ऐसा आरोप किसी भी तरह से बर्दास्त नहीं होगा। मिर्जाचौकी थाना प्रभारी धर्मपाल को निलंबित कर दिया गया है। उनका मुख्यालय दुमका होगा।

    सोशल मीडिया में वायरल होने पर एसपी के संज्ञान में आया मामला
    मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की दो नाबालिग ने इंस्पेक्टर धर्मपाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। दोनों नाबालिग ने इसकी शिकायत किसी भी जगह नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया में उनका बयान वायरल हुआ। 21 सितंबर को मामला साहेबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के संज्ञान में आया। एसपी ने मामले की गंभीरता तो देखते हुए तुरंत मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में 4 सदस्य जांच कमेटी बना दी। इसमें नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, एसआई फुलजेंसिया तिग्गा व प्रशिक्षु एसआई सुषमा कुमारी शामिल थे। टीम ने पीड़िता के घर जाकर जानकारी ली और परिजनों के साथ उसका बयान दर्ज किया। थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की गई। जिसके बाद एसपी को जांच रिपोर्ट दी गई। एसपी ने 2 दिन पूर्व जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में डीआईजी को भेज दी। डीआईजी ने सोमवार को रिपोर्ट देखने के निलंबन की कार्रवाई पर मोहर लगा दी।

    क्या है मामला
    मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की दो नाबालिग पिछले दिनों घर से परिजनों को बिना कुछ बताए भाग गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी शिकायत स्थानीय थाने में की थी। 18 सितंबर को साहिबगंज थाना क्षेत्र से दोनों को बरामद कर लिया गया। बच्चियों का कहना था कि मिर्जाचौकी थाने में पूछताछ के दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को हटाकर इंस्पेक्टर ने उनके साथ छेड़खानी और गलत व्यवहार किया था।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना से 26 दिन बाद हजार से कम मरीजों की हुई मौत, 24 घंटे में आए 70 हजार नए मामले
    Next Article सुशांत की विसरा में जहर की पुष्टि नहीं, एम्स की रिपोर्ट से खुलासा

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.