Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 11:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में डेंगू का कहर : अब तक 227 मरीज, 20 इलाकों के हॉटस्पॉट चिन्हित
    बिहार

    पटना में डेंगू का कहर : अब तक 227 मरीज, 20 इलाकों के हॉटस्पॉट चिन्हित

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 2, 2025Updated:September 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डेंगू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मॉनसून की भारी बारिश और जलजमाव के बाद अब पटना में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद इस मौसम में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 227 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 6 नगर निगम अंचलों में 20 इलाकों को डेंगू हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है, जहां पहले ही 5 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

    सबसे ज्यादा प्रभावित बांकीपुर

    डेंगू का सबसे ज्यादा असर बांकीपुर में देखा गया है, जहां 92 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पाटलिपुत्र में 61, नूतन राजधानी में 29, पटना सिटी में 20, अजीमाबाद में 18 और कंकड़बाग जैसे पॉश इलाके में 15 मामले सामने आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फुलवारीशरीफ और दानापुर सबसे अधिक प्रभावित हैं। मरीजों में 11 साल के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं।

    अस्पतालों में विशेष इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रमुख अस्पतालों को डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है, जिसमें मच्छरदानी, अलग नर्सिंग स्टाफ और विशेष ड्यूटी शेड्यूल की व्यवस्था है।

    स्वास्थ्य विभाग की अपील

    स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले और पानी की टंकियों को नियमित रूप से साफ करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम या स्प्रे का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

    Also Read : झारखंड कैबिनेट बैठक में आज 50 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगा चर्चा

    20 areas of Patna have been identified as dengue hotspots Dengue havoc in Patna: 227 patients so far पटना के 20 इलाकों को डेंगू चिन्हित कर किया गया हॉटस्पॉट पटना में डेंगू का कहर : अब तक 227 मरीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    Next Article भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025
    बिहार

    मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    October 19, 2025
    Latest Posts

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.