Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर
    देश

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार फिर से खुला, लेकिन अमेरिका के 25% अतिरिक्त टैरिफ के फैसले ने बाजार पर भारी दबाव डाला। सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ खुला और 9:37 बजे यह 650 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 80,108.41 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 भी 124 अंक गिरकर 24,577 पर खुला, जबकि निफ्टी बैंक 440.30 अंक टूटकर 54,003 पर कारोबार कर रहा था।

    इन शेयरों पर सबसे ज्यादा असर

    सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बीईएल, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी में भारी गिरावट देखी गई। हालांकि, ईटरनल, एचयूएल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एलएंडटी के शेयरों में तेजी रही।

    बाजार गिरने का मुख्य कारण

    अमेरिका ने बुधवार से भारतीय उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू किया, जिसका असर टेक्सटाइल, जेम्स-एंड-जूलरी, कारपेट, फर्नीचर और झींगा उद्योग पर पड़ सकता है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.83% नीचे बंद हुए। इंडिया VIX में 5% की उछाल देखी गई। निफ्टी बैंक और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.9% की गिरावट रही, जबकि निफ्टी आईटी और रियल्टी इंडेक्स 1% से ज्यादा टूटे। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे।

    मंगलवार को भी गिरा था बाजार

    मंगलवार को भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। निफ्टी 256 अंक गिरकर 24,712 पर और सेंसेक्स 849 अंक टूटकर 80,786.54 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ के संकेतों से निवेशकों का भरोसा कमजोर हो सकता है, जिससे बाजार पर और दबाव पड़ सकता है।

    एशियाई बाजारों का हाल

    गिफ्ट निफ्टी में 18 अंकों की बिकवाली देखी गई। जापान का निक्केई 262 अंक चढ़ा, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम 0.17% ऊपर रहा, जबकि ताइवान का बाजार 78 अंक कमजोर हुआ। कोरिया का कोस्पी 0.48% की तेजी के साथ बंद हुआ।

    Also Read : बिहार में आतंकियों की घुसपैठ, हाई अलर्ट जारी

    effect of Trump's tariff seen in stock market heavy fall in stock market Heavy fall in stock market on Thursday Stock Market stock market news शेयर बाजार शेयर बाजार न्यूज़ शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट शेयर बाजार में दिखा ट्रंप के टैरिफ का असर शेयर बाजार में भारी गिरावट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLoC के पास गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, दो आतंकी ढेर
    Next Article आज झारखंड विधानसभा का आखिरी दिन, कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.