Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 9:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बेसमेंट में चल रहा था गोरख धंधा
    झारखंड

    बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बेसमेंट में चल रहा था गोरख धंधा

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतू गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में और निरीक्षक उत्पाद बोकारो की अगुवाई में उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच किनारे स्थित हंगरी होटल के बेसमेंट में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस स्थान पर नकली शराब की एक फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जिसका संचालन कुंडौरी गांव निवासी विनोद साव द्वारा किया जा रहा था। फैक्ट्री में नामी ब्रांड्स की नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी, जिसे बाजार में बेचने की योजना थी।

    पूरे परिसर से कुल 158 पेटी शराब जब्त की गई, जिसमें 4104 बोतलें और लगभग 2212 लीटर शराब शामिल है। इसके अलावा करीब 800 लीटर रंगीन तैयार शराब भी 16 जर्किन में बरामद की गई। जब्त शराब में B7, 8 PM, ICONIQ, ब्लेंडर्स प्राइड, मैकडॉवेल नंबर 1, सिग्नेचर, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड्स की बोतलें शामिल हैं।

    फैक्ट्री से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें और कैरेमल (रंग मिलाने वाला रसायन) भी बरामद किए गए हैं। ये सभी सामान नकली शराब तैयार करने के काम में लिए जा रहे थे।

    अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    इस कार्रवाई में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक महेश दास, कसमार थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-27-at-12.30.24.mp4

    Also Read : रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

     

    8 PM B7 Blenders Pride Bokaro Dantu village Excise Department fake liquor factory ICONIQ illegal foreign liquor Kasmar police station Liquor scam McDowell No. 1 Raid Royal Challenge Royal Stag seized liquor Signature Vinod Saw
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : 6 दिनों की रिमांड पर खूंखार सुनील मीणा, ATS उगलवायेगी कई राज
    Next Article शादीशुदा युवती की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, ह’त्या का आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025
    झारखंड

    राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    October 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, ला नीना की वजह से बढ़ेगी ठंड

    October 12, 2025
    Latest Posts

    झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, चुनाव और बजट पर होगी चर्चा

    October 12, 2025

    13 साल के इंतजार के बाद मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाइपास खुला, शहर में जाम से मिलेगी राहत

    October 12, 2025

    कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों पर होगा अंतिम फैसला

    October 12, 2025

    राजधानी में ‘स्वदेशी मैराथन’ का आयोजन, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

    October 12, 2025

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, ला नीना की वजह से बढ़ेगी ठंड

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.