Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग छात्रा से रेप मामले में की जांच में लापरवाही, घटना से जुड़े साक्ष्य को किया गया नष्ट और बर्बाद
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग छात्रा से रेप मामले में की जांच में लापरवाही, घटना से जुड़े साक्ष्य को किया गया नष्ट और बर्बाद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांच। राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुरानी पुलिस लाइन के समीप स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में 12 अगस्त को 14 वर्षीया छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में अनुसंधान के दौरान लापरवाही बरती गयी है। अनुसंधान के दौरान लापरवाही बरतने की वजह से मामले में केस से जुड़े साक्ष्य भी नष्ट हो गये हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब प्रभारी डीजीपी के निर्देश पर रांची रेंज के डीआईजी अखिलेश कुमार झा और दूसरे पुलिस पदाधिकारियों ने इस केस की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया है कि पुलिस गेस्ट हाउस के जिस कमरे में छात्रा के साथ रेप हुआ था. घटना के एक महीना बाद पुलिस उस कमरे में जांच के लिए पहुंची। कमरे के बेड में घटना के दिन का चादर भी बेड पर ही पड़ा हुआ था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से एक दिन पहले बेड का चादर बदल दिया गया था। लेकिन इस अवधि में चादर जप्त कर एफएसएल के पास नहीं भेजने की वजह से घटना से जुड़े साक्ष्य नष्ट और बर्बाद हो गये। इसी तरह से पुलिस ने अनुसंधान के दौरान नाबालिग का मेडिकल जांच तो करवाया, लेकिन पुलिस ने उसके द्वारा घटना के दिन पहने गये कपड़े को एफएसएल से जांच करवाने के लिए जप्त नहीं किया। जिसके कारण भी घटना से संबंधित साक्ष्य नष्ट हो गये। इसके अलावा घटना के मुख्य आरोपी विपुल जिसे पूर्व में पुलिस नाबालिग के अपहरण के आरोप में जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उसका भी मेडिकल जांच रेप से संबंधित साक्ष्य एकत्र करने के लिए नहीं करवाया था। अब पुलिस के पास इस घटना को वैज्ञानिक रूप से स्थापित करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं है। क्योंकि आरोपी विपुल का साधारण मेडिकल जांच हुआ था। इसलिए घटनास्थल से अब विपुल का डीएनए बरामद करने के लिए पुलिस के पास कोई उपाय नहीं है. इसके अलावा भी पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के बिंदु पर कुछ अन्य लापरवाही भी बरती है। अनुसंधान के मामले में लापरवाही बरतने की बात को सीनियर पुलिस अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया है। मामले में साक्ष्य नष्ट करने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में कार्रवाई की जा सके। इसपर भी पुलिस अधिकारी विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। मामले में अनुसंधानकर्ता के अलावा रांची जिला के सीनियर पुलिस अधिकारियों के स्तर से भी अनुसंधान में लापरवाही बरतने की बात सामने आ रही है। क्योंकि घटना घटना के एक माह बीत जाने के बावजूद सीनियर अधिकारियों के स्तर केस के अनुसंधानकर्ता को कोई दिशा निर्देश नहीं दिया गया था। एक तरफ से इस केस की मॉनिटरिंग भी सीनियर अधिकारियों के स्तर नहीं की गयी थी. उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त को नाबालिग छात्रा से पुलिस गेस्ट हाउस में घटना घटी थी। इसके बाद नाबालिग डालटेनगंज अपने परिचित के पास चली गई थी। जिसके कारण घटना की असली जानकारी उसके पिता को भी नहीं मिल सकी थी उन्होंने 13 अगस्त को अपनी बेटी के अपहरण का केस लोअर बाजार थाने में दर्ज करवाया था। पुलिस इस अपहरण केस में पूर्व में विपुल और करण नामक युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. वहीं पुलिस इस केस में एक एएसआई राजकुमार शर्मा को जेल भेज चुकी है। नाबालिक के साथ रेप की पुष्टि तब हुई थी जब 18 अगस्त को सीडब्ल्यूसी ने पीड़ित नाबालिग का बयान लिया था।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद संजय सेठ ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के साथ बैठक कर खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं को बढ़ाने का आग्रह किया
    Next Article कोरोना वैक्सीन आने से पहले दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है : डब्ल्यूएचओ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.