Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के बहिष्कार के बीच चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ ही सदन ने तत् संबंधी झारखंड विनियोग (संख्या 3) विधायक 2025 को भी ध्वनिमत स्वीकृति प्रदान कर दी। भाजपा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के कटौती प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से नामंजूर कर दिया। भोजन अवकाश के बाद सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपना कटौती का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने राज्य सरकार की कमियों को उजागर किया।इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि कटौती प्रस्ताव लाने की कोई आवश्यकता नहीं थी और यह कार्य संचालन नियमावली में भी नहीं है, क्योंकि पहले ही बजट पास हो चुका है।

    इसी दौरान हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की बैठक 3:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की बैठक जब 3:30 बजे फिर से शुरू हुई, तो अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि इस अनुपूरक बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं। अनुपूरक बजट में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को गति देना और जरूरतमंद वर्गों को लाभ पहुंचाना है।

    उन्होंने कहा कि राज्य हित में और जनहित में प्रथम अनुपूरक बजट लाना जरूरी था। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार का वित्तीय प्रबंधन मजबूत है। सरकार की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार कृषि पर अधिक खर्च कर रही है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा के विधायकों ने सदन का बहिर्गमन किया और फिर सदन ने ध्वनी मत से अनुपूरक बजट को पास कर दिया। इससे पहले कांग्रेस के विधायक राजेश कश्यप ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

    Also Read : जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    Jharkhand Legislative Assembly Monsoon Session 2025: First supplementary budget of Rs 4296 crore 62 lakh passed झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : कार्यवाही शुरू होते ही वेल में हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    Latest Posts

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.