Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 12:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaAugust 25, 2025Updated:August 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लू भट्ठा इलाके में पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने का उपकरण, मादक पदार्थ और भारी मात्रा में नगद जब्त किया है। यह कार्रवाई समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान और गोदाम में की गई। पुलिस ने मौके से 1.4 किलो गांजा, 7.65 बोर का एक पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, ₹2,41,600 नगद, सोने की चैन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एप्पल का आईपैड, तीन मोबाइल फोन और आधार, पैन व मतदाता पहचान पत्र समेत कई दस्तावेज जब्त किए।

    जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय को बीते 23 अगस्त की शाम लगभग 4.30 बजे इंफॉर्मेशन मिली थी कि समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हथियार बनाने और गांजा बेचने का काम कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर सोनारी थाना में सनहा संख्या-25/2025 दर्ज की गई। इसके बाद एएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जब टिल्लू भट्टा स्थित समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के घर पहुंची, तो पुलिस को देखते ही घर के सभी लोग भाग निकले। मौके पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इसके बाद स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई।

    घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। इनमें 1.4 किलो अवैध गांजा (चार अलग-अलग पैकेट में), एक देसी पिस्टल (7.65 mm बोर), दो जिंदा गोली, कैश ₹2,41,600 और अन्य आपत्तिजनक सामान शािल हैं। इसके अलावा टिल्लू भट्टा स्थित समीर सरदार के गोदाम की भी तलाशी ली गई। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। इनमें एक लेथ मशीन, एक मिलिंग मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन, एक ग्राइंडर मशीन (सभी चालू हालत में), 9 अदद जिंदा कारतूस (7.65 mm), एक विद्युत मोटर, हथियार बनाने के विभिन्न औजार, अधबने पिस्टल के पार्ट्स और धातु काटने की लीखा पत्ती एवं अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया। 

    एसएसपी ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है। उन्होंने इस कार्रवाई को संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार बताया और आश्वस्त किया कि अपराधियों को हर हाल में कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

    Also read: सोनारी में अवैध हथियार निर्माण और गांजा तस्करी का पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में नगद बरामद

    Arms factory and ganja smuggling exposed in Jamshedpur ArmsAct CashRecovery CrimeNews DrugSeizure FirearmSeizure Ganja huge amount of cash and goods seized IllegalWeapons jamshedpur JharkhandNews LawEnforcement NDPSAct OrganizedCrime PoliceRaid Sonari SSPAction जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौकरी के नाम पर करते थे वसूली, तीन लोग हिरासत में…
    Next Article झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.