Giridih : गिरिडीह जिले में हो रही लगातार बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी दिखने लगा है। सदर प्रखंड के गिरिडीह पंचायत अंतर्गत पालमो गांव में तेज बारिश के कारण जगदीश साव के घर के सामने बना गार्डवाल बह गया है। इसके पास स्थित पुलिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि अगर बारिश जारी रही, तो मकान को भी नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि घर गार्डवाल के बेहद नजदीक है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी और प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद इस क्षेत्र में पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है, जिससे गार्डवाल और पुलिया जैसे निर्माण कार्य बार-बार क्षतिग्रस्त होते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि बारिश के दौरान जान-माल की सुरक्षा बनी रहे।
Also Read : बंद कमरे में मिली जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील, फिर…
Also Read : BREAKING : चंद्रलोक बस से रांची पुलिस ने जप्त किया 2 करोड़, 2 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
Also Read : खूंखार मयंक सिंह को ATS ने रामगढ़ सिविल कोर्ट में किया पेश (VIDEO)
Also Read : बंद कमरे में मिली जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील, फिर…
Also Read : एशिया कप हॉकी 2025 के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया टीम, कप्तान और कोच ने जताया खिताबी इरादा
Also Read : मंत्री सदिव्य सोनू करेंगे 14 योजनाओं का किया शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई दिशा