Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 5:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामूः मुखिया चावल के धंधे की आड़ में करता था शराब की तस्करी, बिहार भेजी जाती थी शराब
    झारखंड

    पलामूः मुखिया चावल के धंधे की आड़ में करता था शराब की तस्करी, बिहार भेजी जाती थी शराब

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू। मुखिया चवाल और भुसा की आड़ में शराब की तस्करी करता था। शराब को तस्करी कर बिहार भेजा जाता था। बता दें कि जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बड़े शराब तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और 1200 पेटी शराब जब्त किया है। जानकारी के अनुसार हरिहरगंज प्रखंड बेलोदर पंचायत के मुखिया उमेश साव के गोदाम से भारी मात्रा में शराब जब्त हुआ है। उमेश साव हुसैनाबाद से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, मुखिया पर ही शराब तस्करी गिरोह का संचालन का आरोप है।

    एसडीपीओ छतरपुर शंभू कुमार सिंह और हरिहरगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने नेशनल हाईवे में स्थित उमेश साव के गोदाम पर छापेमारी की। इस छापेमारी में गोदाम के अंदर चावल के बोरा और भुसा में शराब को छुपा कर रखा गया था। पुलिस को शराब को ढोने के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा। मौके पर एसडीपीओ और इंस्पेक्टर कैंप कर रहे हैं। एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया पूरे शराब तस्करी गिरोह का संचालन करता है।झारखंड की शराब भूसा और चावल की आड़ में बिहार भेजी जाती थी। पुलिस ने पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया है और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    मुखिया उमेश साव के गोदाम से एफसीआई का सरकारी चावल भी भारी मात्रा में जब्त हुआ है। मामले में हरिहरगंज बीडीओ कार्रवाई कर रहे हैं। उमेश साव पलामू में सरकारी शराब दुकानों का संचालन करता है। एक शराब दुकान छत्तरपुर थाना क्षेत्र के लठेया जबकि दूसरा नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में संचालित है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों शराब दुकानों में हर महीने 2000 पेटी शराब की खपत है। मामले में उत्पाद विभाग भी कार्रवाई कर रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश को जमींदारी प्रथा की ओर ले जा रही बीजेपी, कृषि विधेयक का करेंगे पुरजोर विरोध: आरपीएन सिंह
    Next Article चतरा : चौकीदार से 1.33 लाख की लूट

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट ने रिंकू खान ह’त्याकांड के आरोपी इमरान को दी जमानत

    August 7, 2025
    झारखंड

    नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस के एक्टिव होते ही धराया स्कूटी चोर, घर के बाहर से चुरा ले गया था गाड़ी

    August 7, 2025
    Latest Posts

    हाईकोर्ट ने रिंकू खान ह’त्याकांड के आरोपी इमरान को दी जमानत

    August 7, 2025

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025

    नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025

    पुलिस के एक्टिव होते ही धराया स्कूटी चोर, घर के बाहर से चुरा ले गया था गाड़ी

    August 7, 2025

    20 दिन से काम की तलाश में भटक रहे दिहाड़ी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.