Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेजप्रताप यादव का सनसनीखेज आरोप : ‘पांच परिवारों ने मिलकर मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश रची’
    बिहार

    तेजप्रताप यादव का सनसनीखेज आरोप : ‘पांच परिवारों ने मिलकर मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश रची’

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजप्रताप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि पांच परिवारों ने मिलकर उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को खत्म करने की साजिश रची है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस बात का जिक्र किया और कहा कि वह शुक्रवार को इन परिवारों के चेहरों और उनके इरादों का पर्दाफाश करेंगे।

    तेजप्रताप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे दस साल से अधिक के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी किसी के खिलाफ साजिश नहीं की, लेकिन पांच परिवारों ने मिलकर मेरे राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को खत्म करने की कोशिश की है। मैं इनके हर षड्यंत्र को जनता के सामने लाऊंगा।”

    मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षडयंत्र कर समाप्त करने की कोशिश किया।

    मैने अपने दस वर्षों से अधिक राजनीतिक जीवन में किसी के प्रति कभी गलत नहीं किया, कभी भी किसी के प्रति कोई षडयंत्र नहीं किया।

    लेकिन इन पांच परिवार के लोगों के द्वारा मेरे… pic.twitter.com/9mb3HUnGXb

    — Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 21, 2025

    ‘जयचंद’ पर तीखा हमला, एक परिवार पर भागने का आरोप

    इससे पहले गुरुवार को तेजप्रताप ने ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए दावा किया था कि इन पांच ‘जयचंदों’ में से एक परिवार पटना छोड़कर भागने की तैयारी में है। उन्होंने कहा, “चुनावी समय में मैदान छोड़कर भागना बहुत कुछ दर्शाता है।” उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह अलर्ट रहे, क्योंकि यह ‘जयचंद’ पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से भाग सकता है। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि कोई भी ‘जयचंद’ उनकी नजरों से नहीं बच सकता और जल्द ही बाकी के चेहरों को भी जनता के सामने लाया जाएगा।

    ‘फोटो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश’

    तेजप्रताप ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को भी ‘जयचंद’ बताते हुए आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरें वायरल कर उनकी छवि खराब करने की साजिश की गई। उन्होंने एक वीडियो में कहा, “ये जयचंद मेरी फोटो वायरल कर मुझे बदनाम करना चाहते हैं। नकली तस्वीरें भी फैलाई गईं, लेकिन मैं रुकने वाला नहीं हूं। अपनी टीम तेज प्रताप को और मजबूत करूंगा और पूरे बिहार में जनसंवाद करूंगा।”

    Also Read : बिहार SIR पर बोले चंपाई सोरेन- सिर्फ 2-4 नेताओं को परेशानी क्यों है?

    Tej Pratap Yadav's sensational allegation: 'Five families together conspired to end my political career' तेजप्रताप यादव का सनसनीखेज आरोप : 'पांच परिवारों ने मिलकर मेरे राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश रची'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार SIR पर बोले चंपाई सोरेन- सिर्फ 2-4 नेताओं को परेशानी क्यों है?
    Next Article शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, ग्लोबल संकेत भी कमजोर

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.