Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 7:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आजसू छात्र संगठन ने निकाली शव यात्रा, प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
    झारखंड

    आजसू छात्र संगठन ने निकाली शव यात्रा, प्रशासन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्रों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची विश्वविद्यालय की बदहाल व्यवस्था और छात्रों की लगातार अनदेखी को लेकर गुरुवार को आजसू छात्र संगठन ने जोरदार आंदोलन किया। गुस्साए छात्रों ने कैंपस में शव यात्रा निकालते हुए विश्वविद्यालय का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

    AJSU student organization protest in Ranchi University campus

    कामकाज पूरी तरह ठप, छात्रों का उग्र विरोध

    छात्रों के इस उग्र आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय का सारा प्रशासनिक कामकाज दिनभर के लिए ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य प्रशासनिक भवन को घेरकर ताला लगा दिया और कई विभागों में काम बंद करवा दिया।

    क्या हैं छात्रों की शिकायतें?

    छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में लगातार सेशन लेट, नामांकन में देरी, डिग्री वितरण में विलंब जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। कई विभागों में जरूरी पद खाली हैं और पूरा सिस्टम प्रभारी कुलपति के भरोसे चल रहा है। छात्र संघ चुनाव भी जानबूझकर टाल दिया गया है, ताकि छात्रों की आवाज को दबाया जा सके।

    भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

    आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता ओम वर्मा और ज्योत्सना ककेरकेट्टा ने कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अधिकारी समय पर विश्वविद्यालय नहीं आते और सारा काम भगवान भरोसे चल रहा है।

    AJSU student organization protest in Ranchi University campus

    पुलिस मौजूद, लेकिन तनाव बरकरार

    हंगामे को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्र डटे रहे। कई घंटे तक विश्वविद्यालय परिसर में तनाव बना रहा। किसी भी अधिकारी की उपस्थिति नहीं थी।

    छात्रों ने दी चेतावनी

    छात्रों ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा। राजभवन से हस्तक्षेप की मांग भी की गई है।

    आजसू छात्र संगठन का ऐलान

    संगठन ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं जागा तो आने वाले दिनों में राजधानी की सड़कों पर भी बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी।

    Also Read : तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?

     

    आजसू छात्र संगठन छात्र आंदोलन छात्र प्रदर्शन छात्र संघ चुनाव झारखंड समाचार डिग्री वितरण में देरी नामांकन में समस्या प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार प्रशासनिक लापरवाही भ्रष्टाचार के आरोप रांची रांची न्यूज रांची विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय आंदोलन विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय हंगामा शव-यात्रा शिक्षा में भ्रष्टाचार शिक्षा व्यवस्था सेशन लेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो के गवर्नर से मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए?
    Next Article बिजली के खंभे से टकराने के बाद ट्रैक्टर में लगी भयंकर आ’ग, जिंदा जल गये दो लड़के

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार : विनोद पांडेय

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.