Johar Live Desk : हरियाणा में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एलविश यादव के घर के सामने गोली चलने की घटना सामने आई है। यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। उस समय एलविश यादव की मां, सुषमा यादव, घर के अंदर मौजूद थीं।
सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और इसका मकसद क्या था। गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
Also Read : राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर तेजस्वी यादव बोले- ‘यह यात्रा होगी ऐतिहासिक’
Also Read : भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता टलने की संभावना, डेयरी उत्पादों पर बढ़ा विवाद
Also Read : कठुआ में बादल फटने से तबाही: 4 की मौ’त, 6 घायल, राहत कार्य जारी
Also Read : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, येलो अलर्ट जारी
Also Read : ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई की 3 करोड़ की संपत्ति अटैच
Also Read : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन के बाद भारत लौटे शुभांशु शुक्ला