Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 9:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गे हथियार से साथ धराये, आगजनी व गोलीबारी की वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गे हथियार से साथ धराये, आगजनी व गोलीबारी की वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल दुबे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : कुख्यात राहुल दुबे गैंग को लातेहार पुलिस ने तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने गैंग के सात गुर्गों को धर दबोचा है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम विकास कुमार उर्फ मिथुन लोहरा, सुधीर लोहरा, उपेंद्र ठाकुर, सोनू पासवान, रौशन कुमार उर्फ रौशन सिंह, प्रभात कुमार यादव और मुकेश यादव बताये गये। इन लोगों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, नौ गोलियां, पांच मोबाइल फोन और बोतल में भरा दो लीटर पेट्रोल जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को बालूमाथ SDPO विनोद रवानी ने किया है।

    SDPO ने मीडिया को बताया कि बीते 15 अगस्त को लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव को इंफॉर्मेशन मिली थी कि चमातू बायपास रोड के पास 8-10 बदमाश किस्म के लोग इकट्ठा हुए हैं। उनके पास हथियार भी है। कोई बड़ा कांड करने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर SDPO विनोद रवानी की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और सात लोगों को धर दबोचा।

    गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया कि कुख्यात राहुल दुबे उनलोगों का आका है। उसके ही हुक्म पर ये लोग कांड करते थे। धराये गुंडों ने खुलासा किया कि बीते 18 जुलाई को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मगध कोलियारी, नौ जुलाई को चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी साइडिंग और पांच जुलाई को बारियातु थाना क्षेत्र के फुलबसिया साइडिंग पर फायरिंग और आगजनी कर दहशत फैलाने का काम किया था। इन वारदातों को राहुल दुबे के इशारे पर अंजाम दिया गया था। धराये बदमाशों में से पांच का आपराधिक इतिहास रहा है।

    Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर कहा- हमने पुराने झारखंड आंदोलनकारी साथी को खो दिया

    Seven henchmen of the notorious Rahul Dubey gang were arrested with weapons they have committed incidents of arson and firing आगजनी व गोलीबारी की वारदातों को दे चुके हैं अंजाम कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सात गुर्गे हथियार से साथ धराये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेमरा में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खुद सड़क पर उतरे मंत्री योगेंद्र प्रसाद
    Next Article लाखों लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को किया नमन किया, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में ठंड का कहर तेज, 12 जिलों में जारी येलो अलर्ट

    November 16, 2025
    झारखंड

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025
    Latest Posts

    मिनटों में बोर्डिंग, पटना एयरपोर्ट पर दूसरा एयरोब्रिज शुरू

    November 16, 2025

    राज्य में ठंड का कहर तेज, 12 जिलों में जारी येलो अलर्ट

    November 16, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 16 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 16, 2025

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.