Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Sep, 2025 ♦ 9:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»चिराग पासवान ने NDA से अलग होने की खबरों को किया खारिज, कहा…
    ट्रेंडिंग

    चिराग पासवान ने NDA से अलग होने की खबरों को किया खारिज, कहा…

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चिराग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA से अलग होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, तब तक वह NDA से बाहर जाने की कल्पना भी नहीं कर सकते।

    गौरतलब है कि एक समाचार वेबसाइट ने चिराग पासवान के इंटरव्यू के हवाले से यह दावा किया था कि वह बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था। गुरुवार देर रात दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस चैनल ने उनके NDA से अलग होने की खबर चलाई थी, उसने बाद में इस पर स्पष्टीकरण भी जारी किया है।

    चिराग ने कहा, “मैं कई बार सोचता हूं कि मुझे NDA से अलग करने को लेकर इतना उत्साह क्यों बना रहता है, ये मेरी समझ से बाहर है। विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजुट है, तब तक बिहार में उसकी दाल नहीं गल सकती। इसलिए वे तरह-तरह के भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि कुछ विपक्षी दल चाहते हैं कि बिहार में 2020 जैसी स्थिति दोबारा पैदा हो, लेकिन लोजपा (रामविलास) पूरी तरह से NDA के साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन एक नया रिकॉर्ड बनाएगा।

    NDA की मजबूती को विपक्ष की परेशानी करार देते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में NDA पूरी तरह एकजुट है और विपक्ष का कोई भी मंसूबा कामयाब नहीं होगा। उन्होंने कहा, “कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला।” चिराग पासवान ने यह भी कहा कि फिलहाल बिहार विधानसभा में लोजपा (रामविलास) का कोई विधायक नहीं है, लेकिन आगामी चुनावों के बाद पार्टी बड़ी उपस्थिति के साथ सदन में लौटेगी और एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी।

    Also Read : मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी, बिहार समेत कई राज्यों में दर्ज थे 22 संगीन मामले

    Chirag Paswan dismissed the news of separation from NDA said कहा... चिराग पासवान ने NDA से अलग होने की खबरों को किया खारिज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
    Next Article बिहार विधानसभा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न, अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद

    September 29, 2025
    खूंटी

    बुधवा उरांव ह’त्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद

    September 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी को गो’ली मा’रने वाली भाषा पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    September 29, 2025
    Latest Posts

    माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद

    September 29, 2025

    सांसद महुआ माजी के सुरक्षाकर्मी ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया रुपये और सोने की चेन से भरा पर्स

    September 29, 2025

    बोकारो के सेक्टर 2/C मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ…

    September 29, 2025

    बुधवा उरांव ह’त्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद

    September 29, 2025

    एक अक्टूबर से स्पीड पोस्ट महंगा, नए फीचर्स के साथ होगी और सुरक्षित डिलीवरी

    September 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.