Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NTPC प्रकरण : बड़कागांव पुलिस पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप, अंबा प्रसाद ने किया ट्वीट
    जोहार ब्रेकिंग

    NTPC प्रकरण : बड़कागांव पुलिस पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप, अंबा प्रसाद ने किया ट्वीट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बड़कागांव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : NTPC प्रकरण में हजारीबाग की बड़कागांव पुलिस पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। यह आरोप लगाया है बड़कागांव के लोगों ने, जिसे बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया X के अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है “मेरे क्षेत्र बड़कागांव के बादम पंचायत में देर रात 2–3 बजे पुलिसकर्मियों द्वारा एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट करने की बेहद निंदनीय घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, दरवाज़ा न खोलने पर पुलिसकर्मी छत पर चढ़े, सीढ़ी से अंदर आए और परिवार के साथ बर्बर व्यवहार किया। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है और ऐसे अमानवीय कृत्य करने वालों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।” साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है। अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से इस मामले को संज्ञान में लेकर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

    मेरे क्षेत्र बड़कागांव के बादम पंचायत में देर रात 2–3 बजे पुलिसकर्मियों द्वारा एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट करने की बेहद निंदनीय घटना हुई है।
    जानकारी के अनुसार, दरवाज़ा न खोलने पर पुलिसकर्मी छत पर चढ़े, सीढ़ी से अंदर आए और परिवार के साथ बर्बर व्यवहार किया।

    यह पूरी तरह… pic.twitter.com/N6GpH7wMwJ

    — Amba Prasad (@AmbaPrasadINC) August 14, 2025

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/aa.mp4

    बता दें कि दो दिन पहले ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों और NTPC अधिकारियों के बीच झड़प हो गई थी। महुगाई कला पंचायत के सुकुल खपिया गांव में पंचायत सचिवालय में बैठक चल रही थी, तभी भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताया और पथराव शुरू कर दिया। इसमें बड़कागांव के एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। झड़प में कई पुलिसकर्मी, एनटीपीसी अधिकारी और ग्रामीण घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेजा गया था।

    इसके बाद बीती रात पुलिस ने हरली और बादम इलाकों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके विरोध में आज सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना का घेराव कर दिया। गांव से आए महिला-पुरुषों ने थाने के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनात करना पड़ा।

    Also Read : लोजपा सांसद वीणा देवी और जदयू नेता दिनेश सिंह चुनाव आयोग के निशाने पर, नोटिस जारी

    Also Read : जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक बाढ़, 10 लोगों के हताहत होने की आशंका

    Also Read : बड़कागांव थाना का घेराव, गुस्साए लोगों ने सड़क भी किया जाम, दो दिन पहले NTPC अधिकारियों से हुई थी झड़प

    Also Read : झारखंड के तमाम सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

    Amba Prasad tweeted accusing Barkagaon police of misbehaving with women अंबा प्रसाद ने किया ट्वीट बड़कागांव पुलिस पर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब की बार, वोट चोरों की हार : राहुल गांधी
    Next Article रांची पुलिस ने दो ड्रग्स तस्करों को दबोचा, ब्राउन शुगर, बुलेट और कैश जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.