Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लोजपा सांसद वीणा देवी और जदयू नेता दिनेश सिंह चुनाव आयोग के निशाने पर, नोटिस जारी
    ट्रेंडिंग

    लोजपा सांसद वीणा देवी और जदयू नेता दिनेश सिंह चुनाव आयोग के निशाने पर, नोटिस जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वीणा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजनीति में इन दिनों डबल वोटर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में लोजपा (रामविलास) की वैशाली से सांसद वीणा देवी और जदयू के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह भी घिरते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

    वीणा देवी और दिनेश सिंह पति-पत्नी हैं और उन पर आरोप है कि उनके नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। इसके साथ ही उनके दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड भी जारी हुए हैं, जो चुनावी नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

    दो पते से वोटर लिस्ट में दर्ज हैं नाम

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं का नाम साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के बड़ा दाउद गांव की वोटर लिस्ट में दर्ज है, जो उनका पैतृक निवास है। वहीं, मुजफ्फरपुर-94 विधानसभा क्षेत्र में उनके शहरी पते से भी उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, एक मतदाता का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। दो जगह नाम दर्ज होना नियमों का उल्लंघन और दंडनीय अपराध है।

    तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

    इस मुद्दे को RJD नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर उठाया और NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर आरोप लगते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है, जबकि सत्ताधारी दल के नेताओं को बचाया जा रहा है।

    वीणा देवी की सफाई

    विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद वीणा देवी ने कहा कि शादी के बाद उनका नाम शहरी क्षेत्र की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया था। बाद में जिला परिषद चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने गांव में नाम जुड़वाया। उन्होंने दावा किया कि शहरी क्षेत्र से नाम हटवाने के लिए उन्होंने बीएलओ को आवेदन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वे दोबारा नाम हटवाने की प्रक्रिया शुरू करेंगी।

    बढ़ता जा रहा है डबल वोटर विवाद

    बिहार में डबल वोटर का मुद्दा तेजी से एक बड़े चुनावी और राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। सबसे पहले यह मामला तेजस्वी यादव के नाम को लेकर सामने आया था। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू के नाम भी दो जगह वोटर लिस्ट में दर्ज पाए गए। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से अचानक बाढ़, 10 लोगों के हताहत होने की आशंका

    LJP MP Veena Devi and JDU leader Dinesh Singh on Election Commission's radar notice issued नोटिस जारी लोजपा सांसद वीणा देवी और जदयू नेता दिनेश सिंह चुनाव आयोग के निशाने पर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर का ताला तोड़कर की थी सेंधमारी, दो चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, EOW को सौंपी गई जांच…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.