Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बड़कागांव थाना का घेराव, गुस्साए लोगों ने सड़क भी किया जाम, दो दिन पहले NTPC अधिकारियों से हुई थी झड़प
    झारखंड

    बड़कागांव थाना का घेराव, गुस्साए लोगों ने सड़क भी किया जाम, दो दिन पहले NTPC अधिकारियों से हुई थी झड़प

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बड़कागांव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बीती रात पुलिस ने हरली और बादम इलाकों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके विरोध में आज सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने बड़कागांव थाना का घेराव कर दिया। गांव से आए महिला-पुरुषों ने थाने के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल की तैनाती की है।

    दो दिन पहले हुई थी हिंसक झड़प

    यह तनाव बादम कोल खनन परियोजना को लेकर है। दो दिन पहले ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों और एनटीपीसी अधिकारियों के बीच झड़प हो गई थी। महुगाई कला पंचायत के सुकुल खपिया गांव में पंचायत सचिवालय में बैठक चल रही थी, तभी भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध जताया और पथराव शुरू कर दिया। इसमें बड़कागांव के एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। झड़प में कई पुलिसकर्मी, एनटीपीसी अधिकारी और ग्रामीण घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेजा गया था।

    हालात तनावपूर्ण लेकिन काबू में

    पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर रखे हुए है। गिरफ्तारी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से इलाके में तनाव जरूर है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सड़क से जाम हटाने की कोशिश की जा रही है।

    Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर नवाजे जाएंगे झारखंड के एक IPS समेत 17 पुलिसकर्मी

    एनटीपीसी एसडीपीओ पवन कुमार ग्रामीण प्रदर्शन ग्रामीण संघर्ष झारखंड झारखंड समाचार तनावपूर्ण स्थिति थाने घेराव पुलिस और ग्रामीण झड़प पुलिस गिरफ्तारी पुलिस बल तैनाती प्रदर्शन और विरोध प्रशासनिक कार्रवाई बड़कागांव बादम कोल खनन सड़क जाम स्थानीय हिंसा हजारीबाग हजारीबाग अस्पताल हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस पर नवाजे जाएंगे झारखंड के एक IPS समेत 17 पुलिसकर्मी
    Next Article दिशोम गुरु के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज 10वां दिन, CM हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक विधि

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    Latest Posts

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.