Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 10:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जहां-तहां से उड़ा लेते थे बाइक, पुलिस ने तीन को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    जहां-तहां से उड़ा लेते थे बाइक, पुलिस ने तीन को दबोचा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : सदर पुलिस ने शहरी क्षेत्र के अजय उद्यान राजा बांग्ला जूरिया रोड से तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि सदर पुलिस गस्ती कर रही थी इसी बीच अजय उद्यान की तरफ से राजा बांग्ला जूरिया सड़क में लाल और काले रंग के बजाज पल्सर 150 बाइक पर चार व्यक्ति जा रहे थे। गश्ती दल ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल छोड़कर अपराधकर्मी भागने लगे।

    पुलिस ने पीछा कर तीन लड़कों को पकड़ लिया। उनमें से एक लड़का अपना मोबाइल फेंक कर भागने लगा। पकड़े गए तीनों लड़कों के पास से एक बजाज पल्सर बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 19 सी 3608 लिखा नंबर प्लेट लगा हुआ पाया गया और चेचिस नंबर को काले रंग से पेंट कर इंजन नंबर को रगड़ दिया गया था। ताकि बाइक की पहचान उजागर न हो सके। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि उनके साथी सोनू उरांव ने करीब डेढ़ माह पहले रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से चोरी किया था और चारों व्यक्ति इस पल्सर बाइक में लगे नंबर प्लेट के मूल नंबर प्लेट को खोलकर दूसरा नंबर प्लेट जे एच 19सी 3608 को लगाकर लूट और बाइक चोरी करने के लिए लोहरदगा आए थे।

    गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के पास से दो बड़ा चाकू, चार मोबाइल, तीन चाबी, गांजा पीने कीा चिलम और चोरी की एक पल्सर बाइक बरामद की गई। इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड संख्या 143/ 25 दर्ज कर तीनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में से दो अभियुक्तों का चोरी और आर्म्स एक्ट के कांड में अपराधिक इतिहास रहा है। रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में इमरोज़ अंसारी करघे थाना नरकोपी जिला रांची, आरिफ अंसारी, मस्जिद टोला कैरो लोहरदगा एवं इरफान अंसारी, थाना कैरो लोहरदगा के निवासी हैं।

    गश्ती दल में थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, एसआई रवि रंजन कुमार, एएसआई अमरनाथ पांडे, चंद्रदीप मेहता, रमेश कुमार तिवारी, हवलदार जनेश्वर सहार ,चालक पुलिस मुकेश कुमार शर्मा, सत्य किशोर कुमार शामिल थे।

    Also Read : साहिबगंज में सरकारी पाइप चोरी करते 16 लोग गिरफ्तार, तीन गाड़ी भी जब्त

    police caught three of them They used to steal bikes from everywhere जहां-तहां से उड़ा लेते थे बाइक पुलिस ने तीन को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में सरकारी पाइप चोरी करते 16 लोग गिरफ्तार, तीन गाड़ी भी जब्त
    Next Article नीरज सिंह ह’त्याकांड में जमानत के बाद आज रिहा हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025
    झारखंड

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में फटाफट निपटाए जा रहे जमीन से जुड़े लंबित मामले

    August 11, 2025

    विधायक सविता महतो ने नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके संघर्ष और त्याग को बताया प्रेरणा का स्रोत…

    August 11, 2025

    राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम बिरुली की संदिग्ध मौ’त, पति गिरफ्तार

    August 11, 2025

    नीरज सिंह ह’त्याकांड में जमानत के बाद आज रिहा हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह…

    August 11, 2025

    जहां-तहां से उड़ा लेते थे बाइक, पुलिस ने तीन को दबोचा

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.