Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 8:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के जमशेदपुर शहर को जल्द ही एक नया और आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) मिलने जा रहा है। राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह टर्मिनल मानगो डिमना चौक के पास करीब 13 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 145.24 करोड़ रुपये होगी।

    पांच मंजिला इमारत में होंगी कई सुविधाएं

    यह आईएसबीटी पांच मंजिला होगा जिसमें दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर तीन मंजिलें होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें कार और बाइक पार्किंग, कमर्शियल बिल्डिंग, आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम, प्लाजा, फेस्ड डिजाइन, 23 बस वे, और 50 आदर्श पार्किंग स्पेस की व्यवस्था की जाएगी।

    हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर होगा निर्माण

    यह बस टर्मिनल हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर बनाया जाएगा, जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) पर आधारित है। इस मॉडल में इंजीनियरिंग, निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के सभी पहलू शामिल होते हैं।

    निर्माण का जिम्मा जुडको को

    इस परियोजना का निर्माण कार्य झारखंड नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको (JUDCO) को सौंपा गया है। इसके डिजाइन और योजना का खाका कर्नाटक की IDeCK एजेंसी ने तैयार किया है।

    परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

    यह नया बस टर्मिनल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। यह टर्मिनल न केवल जमशेदपुर बल्कि आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होगा।

    Also Read : जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम

    Also Read :  Aaj Ka Rashifal, 10 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

     

    आईएसबीटी जमशेदपुर जुडको झारखंड विकास झारखंड सरकार परिवहन सुविधा बस टर्मिनल बस स्टेशन मानगो डिमना चौक यात्री सुविधा सार्वजनिक-निजी भागीदारी सुदिव्य कुमार हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम
    Next Article JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025
    जमशेदपुर

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.