Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 2:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»प्रयागराज में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन
    देश

    प्रयागराज में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : पिछले एक हफ्ते से बाढ़ की मार झेल रहे प्रयागराज के आम नागरिकों को अब कुछ राहत मिलने लगी है। गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट गुरुवार को भी बरकरार रही। जलस्तर 84 मीटर (खतरे के निशान से नीचे) तक पहुंच गया है। हालांकि, समस्या का पूर्ण समाधान अभी दूर दिख रहा है।

    बिजनौर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

    एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने बताया कि बिजनौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, वहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.05 मीटर ऊपर है। इसे देखते हुए शासन ने प्रयागराज प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने कहा, “हमने शासन के निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।”

    प्रशासन की तैयारियां चाक-चौबंद

    जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पहले की तरह सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा, “जलस्तर में कमी आई है, लेकिन प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार है। सभी टीमें और विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।” वहीं, राहत शिविरों में रह रहे लोगों का कहना है कि जलस्तर कम होने के बावजूद अभी घर लौटना सुरक्षित नहीं है।

    20 गांव और 20 मोहल्ले प्रभावित

    गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी से कमी आने के बावजूद बिजनौर में गंगा के खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है। बाढ़ से प्रभावित 20 गांवों और 20 मोहल्लों के लोग अभी भी पूरी तरह राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

    आने वाले दिनों में फिर बढ़ सकता है जलस्तर

    हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराज से गंगा में डेढ़ लाख से सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, हथिनीकुंड और ओखला बैराज से यमुना में डिस्चार्ज बढ़ाया गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह पानी लगभग एक सप्ताह बाद प्रयागराज पहुंचेगा। यदि गंगा और यमुना का पानी एक साथ पहुंचा, तो प्रयागराज में जलस्तर दो से तीन मीटर तक बढ़ सकता है। इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा फिर से गहरा सकता है।

    Also Read : शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    above danger mark in Bijnor administration on alert Ganga-Yamuna water level decreased गंगा-यमुना का जलस्तर घटा प्रशासन अलर्ट बिजनौर में खतरे के निशान से ऊपर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
    Next Article पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली यूके में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    दिव्यांगों के लिए फुटपाथ पर सुरक्षित जगह को लेकर SC सख्त, सरकार को दिया चार हफ्तों का अल्टीमेटम

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गोली लगने से DSC जवान की मौ’त, एयरपोर्ट पर था तैनात

    August 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    उत्तरकाशी आपदा : तीसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जोरों पर, दो और बॉडी बरामद, मृतकों की संख्या सात

    August 7, 2025
    Latest Posts

    OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5, अब तक का सबसे पावरफुल AI मॉडल

    August 8, 2025

    पुत्र धर्म के साथ-साथ राजधर्म निभा रहे हेमंत सोरेन, नेमरा में आवास से सरकारी कामकाज निपटा रहे

    August 8, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का चौथा दिन, CM हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म

    August 8, 2025

    झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को SC से मिली बेल, नीरज सिंह की ह’त्या के आरोप में सात साल से थे जेल में बंद

    August 8, 2025

    नवगछिया के श्रेयांश ने बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड सहित चार मेडल

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.