Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Breaking : अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटर्वक का खुलासा, अमेरिका भेजने की साजिश नाकाम व करोड़ों की ठगी
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटर्वक का खुलासा, अमेरिका भेजने की साजिश नाकाम व करोड़ों की ठगी

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मानव तस्करी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh: मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड उदय कुमार कुशवाहा, दर्शन प्रसाद, लालमोहन प्रसाद, चोहान प्रसाद और शंकर प्रसाद को भी पकड़ा है। पूरा गिरोह पानी जहाज के माध्यम से मानव तस्करी का जाल बिछा रखा था। उक्त जानकारी हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने शनिवार को प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी।

    उन्होंने कहा कि टाटीझरिया के भराजो गांव निवासी सोनू कुमार द्वारा 30 जुलाई को एक सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें यह बताया गया कि गांव के ही निवासी उदय कुमार कुशवाहा (जो पिछले 45 वर्षों से अमेरिका में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं) ने उन्हें अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर, फर्जी दस्तावेजों और मानव तस्करी के डंकी रूट के माध्यम से वर्ष 2024 में ब्राजील के लिए रवाना किया। वहीं, गिरफ्तार उदय कुमार ने बिकाश कुमार (दर्शन प्रसाद का पुत्र) और पिंटू कुमार दारू थाना के जरगा निवासी को भी अलग-अलग दिन दिल्ली से ब्राजील भेजा।

    ब्राजील पहुंचने पर इन तीनों को अंतरराष्ट्रीय डंकी माफिया के हवाले कर दिया गया, जिन्होंने उन्हें छिपाकर रोड और नदी मार्ग से Bolivia, Peru, Ecuador, Colombia, Panama, Costa Rica, Honduras, Guatemala होते हुए अमेरिका पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली और अमेरिका बॉर्डर पर चेकिंग में गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर में डाल दिया गया, जहां वह लगभग चार महीने तक रहा। मार्च 2025 में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

    50 दिनों तक माफिया के कब्जे में थे तीनों पीड़ित युवक

    एसपी ने कहा कि 50 दिन तक माफिया के कब्जे में तीनों पीड़ितों को रखा गया। इस दौरान गिरफ्तार उदय कुमार ने वादी के गरीब पिता को अमेरिका से कॉल कर और पैसे की मांग की। विवश होकर वादी के पिता ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर लगभग 45 लाख की राशि उदय कुमार के रिश्तेदारों को अलग-अलग माध्यम से दी। वादी को Mexico City होते हुए San Diego भेजा गया, लेकिन अमेरिकी बॉर्डर पर तीनों को पकड़ लिया गया।

    पैसा मांगने पर जान से मारने की मिली थी धमकी

    घर लौटने के बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम की मांग की, तो आरोपी उदय कुमार और उनके भाई चोहान प्रसाद द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर टाटीझरिया थाना कांड संख्या 32/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    अब तक दर्जनों लोगों को डंकी रूट से भेजा गया है अमेरिका

    हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि अब तक दर्जनों लोगों को डंकी रूट से अमेरिका भेजा जा चुका है। पूछताछ में मास्टरमाइंड ने अपनी संलिप्ता को स्वीकार भी कर लिया है। अमेरिका भेजे गए लोगों में दिगंबर कुशवाहा (2018), राजकुमार कुशवाहा (2013), नंदू कुमार (2022), पप्पू कुमार (2022), चन्दन कुमार (2022), शंभू दयाल (2022), पृथ्वी राज कुशवाहा उर्फ सोनू (2022), संजय वर्मा (2022), सुमन सौरभ प्रसाद (2022), प्रवीण कुमार (2022), अरुण कुमार कुशवाहा (2019), धीरज कुमार (2019) शामिल है।

    Also Read : स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

     

    ancestral land Arrest Brazil deportation detention centre Donkey Route fake documents Fir Hazaribagh Police Human Rights Human Trafficking human trafficking gang illegal immigration illegal migration international mafia international network international smugglers migrant fraud organised crime police action press conference road route sensational case SP Anjani Anjan Tatijharia threat Uday Kumar Kushwaha Us water route अंतरराष्ट्रीय तस्कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय माफिया अमेरिका अवैध आप्रवासन अवैध प्रवास उदय कुमार कुशवाहा एफआईआर एसपी अंजनी अंजन गिरफ्तारी जल मार्ग टाटीझरिया डंकी रूट डिटेंशन सेंटर डिपोर्टेशन धमकी पुलिस कार्रवाई पैतृक जमीन प्रवासी धोखाधड़ी प्रेस वार्ता फर्जी दस्तावेज ब्राजील मानव तस्करी मानव तस्करी गिरोह मानवाधिकार रोड रूट संगठित अपराध सनसनीखेज मामला हजारीबाग पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…
    Next Article डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रामक और फर्जीवाड़े की दुकानदारी बंद कीजिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.