Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी
    झारखंड

    GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के दर्जनों छोटे व्यापारियों के सामने कॉमर्शियल टैक्स विभाग की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। विभाग ने 2021 से 2024 तक के डिजिटल पेमेंट (UPI/QR Code) डेटा के आधार पर इन व्यापारियों को GST नोटिस भेजे हैं, जिनमें लाखों रुपये के टैक्स की वसूली की चेतावनी दी गई है।

    यहां तक कि बिष्टुपुर के पान दुकानदारों, भूंजा बेचने वाले ठेले, फल और फूल विक्रेता, चाय दुकानदार और छोटे किराना दुकानदार भी इस नोटिस की चपेट में आ गए हैं। उनका कहना है कि उनका कारोबार केवल छूट प्राप्त वस्तुओं तक सीमित है, लेकिन डिजिटल पेमेंट के आंकड़ों को देखकर इसे उनके बिजनेस टर्नओवर के रूप में मान लिया गया है।

    व्यापारी संगठनों के अनुसार, UPI और QR Code से जुड़ी कई ट्रांजैक्शंस निजी लेन-देन से भी होती हैं, जिनसे व्यापार की आय नहीं बनती, फिर भी इन्हें व्यापार के आय में जोड़कर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जमशेदपुर में डिजिटल पेमेंट का चलन इतना बढ़ गया है कि कई बार एटीएम का उपयोग 2-3 दिनों तक नहीं होता।

    इस मसले पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने छोटे व्यापारियों के बीच बैठकें शुरू कर दी हैं, ताकि वे स्थिति को सही तरीके से समझें और आगे की कार्रवाई पर विचार कर सकें।

    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा, “डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाना एक सकारात्मक पहल है, लेकिन छोटे व्यापारियों को इस व्यवस्था में परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कर्नाटका में भी फल और सब्जी विक्रेताओं को इसी तरह की दिक्कतें आ रही हैं। सरकार को चाहिए कि छोटे कारोबारियों को राहत देने वाली नीति बनाए।”

    business turnover commercial tax Confederation of All India Traders Digital India digital payments economic impact GST jamshedpur Karnataka QR code relief policy Singhbhum Chamber of Commerce small businesses small traders tax notices tax recovery traders' concerns UPI
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी
    Next Article अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.