Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Sep, 2025 ♦ 9:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…
    जामताड़ा

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: जामताड़ा स्थित संत एंथोनी विद्यालय में मंगलवार को समाज सुधारक, शिक्षाविद और नारी शिक्षा के प्रेरणास्रोत पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद विद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उनके जीवन दर्शन, शिक्षा में योगदान और सामाजिक सुधार कार्यों पर भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने कहा कि विद्यासागर जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक शिक्षित और समानता आधारित समाज का निर्माण संभव है।

    विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर न सिर्फ महान शिक्षाविद थे, बल्कि एक दूरदर्शी समाज सुधारक भी थे। स्त्री शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के क्षेत्र में उनका योगदान भारतीय इतिहास में अमिट है। उनका जीवन आज भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

    समारोह के अंत में प्राचार्य अरूप कुमार यादव ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति सजगता उत्पन्न होती है। पंडित विद्यासागर के आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।

    कार्यक्रम में उप-प्राचार्य लारेब खान, शिक्षक निवास कुमार, उत्पल मंडल, दीनबंधु सिंह, समीर दत्त समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Education Reformer Indian History Inspirational Leaders Ishwar Chandra Vidyasagar Jamtara News Moral Values Sant Anthony School school event social reformer Student Awareness Tribute Ceremony Vidyasagar Jayanti Vidyasagar Punyatithi Widow Remarriage Women Education
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में नकली अंग्रेजी शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 300 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार…
    Next Article आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    September 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार

    September 13, 2025
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा: सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    September 13, 2025

    रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार

    September 13, 2025

    बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा: सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है…

    September 13, 2025

    खरसावां पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे दो पकड़ाए…

    September 13, 2025

    स्वच्छता को लेकर सख्त हुआ रांची नगर निगम, 6 दुकानों पर लगाया 18 हजार का जुर्माना

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.