Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»15 अगस्त को इस जिले में नहीं बिकेगी शराब, स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा…
    जमशेदपुर

    15 अगस्त को इस जिले में नहीं बिकेगी शराब, स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2025 धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। 15 अगस्त को पूरे जिले में ड्राई डे रहेगा, यानी शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

    मुख्य समारोह बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। मैदान की सफाई और सजावट का काम शुरू हो चुका है।

    पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें समारोह की रूपरेखा तय की गई।

    15 अगस्त की सुबह 9:05 बजे गोपाल मैदान में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इससे एक दिन पहले, 14 अगस्त की शाम सिदगोड़ा टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे भाग लेंगे।

    10 से 13 अगस्त तक परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा और उन्हें शॉल व मिष्ठान्न भेंट किए जाएंगे।

    समारोह के दौरान प्रभात फेरी, प्रशंसा पत्र वितरण और फ्रेंडली फुटबॉल मैच जैसे आयोजन भी होंगे। सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन और मैदान की सफाई की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है, ताकि समारोह सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    alcohol will not be sold in this district Independence Day celebrations will be celebrated with great pomp. On August 15
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांवरियों की मौ’त पर मंत्री इरफान अंसारी ने जताया दुख
    Next Article ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी बारिश, कई मकान गिरे

    Related Posts

    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    झारखंड

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025
    Latest Posts

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.