Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 7:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक
    बिहार

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Munger : सावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा पर निकले कांवरियों के साथ सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार दो कांवरियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक कांवरिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बेतरह जख्मी हो गया।

    मृतक की शिनाख्त

    हादसे में मृतक कांवरिया की शिनाख्त गोपाल ठाकुर के तौर पर की गई है। वहीं, जख्मी कांवरिया का नाम राजकिशोर मंडल है, जो टीकापट्टी थाना अंतर्गत शिमरा गांव (पूर्णिया) के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों कांवरिया बाइक से पूर्णिया से देवघर की ओर जा रहे थे।

    बलेरो ने बाइक को मारी सीधी टक्कर

    परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 बजे, जैसे ही बाइक असरगंज के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोपाल ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकिशोर मंडल को गंभीर चोटें आईं।

    जख्मी को भागलपुर रेफर किया गया

    स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी राजकिशोर मंडल को मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने बोलेरो जब्त की, ड्राइवर फरार

    असरगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    Also Read : मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    munger news One Kanwaria died in a collision with a Bolero the condition of another is critical दूसरे की हालत नाजुक बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर
    Next Article रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    Related Posts

    बिहार

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- राजनीति का स्तर गिरा दिया

    September 12, 2025
    बिहार

    तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ 16 सितंबर से शुरू, 5 दिन में करेंगे 10 जिलों का दौरा

    September 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार कांग्रेस ने पोस्ट की PM और उनकी मां की AI वीडियो, BJP ने किया पलटवार

    September 12, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के आरोप बेबुनियाद, बालू घाट प्रबंधन में पारदर्शिता लाने को प्रतिबद्ध हेमंत सरकार : विनोद पांडेय

    September 12, 2025

    पीएम मोदी का Ai वीडियो विवाद, कांग्रेस के लिए बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें…

    September 12, 2025

    विधायक सरयू राय की पहल से मानगो में पेयजल संकट का समाधान, नई मोटर और पैनल बोर्ड जल्द होंगे चालू…

    September 12, 2025

    झारखंड के बालू घाटों को पूरी तरह माफियाओं, दलालों को सौंपना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

    September 12, 2025

    पटना के लिए पंजाब से चली शराब की बड़ी खेप सिमडेगा में पकड़ाई

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.