Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 10:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बेल पर बाहर आया कुख्यात अपराधी राहुल यादव की पुलिस से मुठभेड़, गो’ली लगने से जख्मी
    क्राइम

    बेल पर बाहर आया कुख्यात अपराधी राहुल यादव की पुलिस से मुठभेड़, गो’ली लगने से जख्मी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपराधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : सिवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के खड्गी रामपुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) की टीम के साथ कुख्यात अपराधी राहुल यादव की मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से राहुल यादव बेतरह जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति के कारण पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया है।

    जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

    पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल यादव एक शराब माफिया और पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर राहुल ने छत से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें राहुल जख्मी हो गया।

    पिता का आरोप : बिना कारण गोली मारी

    जख्मी राहुल यादव के पिता योगेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि सुबह अचानक पुलिस उनके घर पहुंची, जबकि उनका बेटा छत पर सो रहा था। जैसे ही वह बाहर निकला, पुलिस ने गोली चला दी। उन्होंने कहा कि राहुल हाल ही में तिहाड़ जेल से जमानत पर छूटकर घर आया था। योगेंद्र ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि पुलिस किस मामले में उनके घर आई थी।

    SDPO का बयान : पेशेवर अपराधी पर कार्रवाई

    मैरवा की SDPO गौरी कुमारी ने मीडिया को बताया कि राहुल यादव एक पेशेवर अपराधी है और शराब के अवैध कारोबार में लिप्त है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और STF की टीम गई थी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

    Also Read : दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव

    a criminal who came out on bail had an encounter with the police he was injured by a bullet In Siwan siwan news गोली लगने से जख्मी सिवान न्यूज़ सिवान में बेल पर बाहर आया अपराधी की पुलिस से मुठभेड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटमदा में फूड पॉइजनिंग से पांच छात्राएं बीमार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती…
    Next Article BMW से टक्कर में घायल युवक की मौत, 5 साल की बच्ची की मौके पर ही हुई थी मौ’त…

    Related Posts

    बिहार

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025
    बिहार

    दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव

    July 28, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में जूनियर डॉक्टरों के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी

    July 28, 2025
    Latest Posts

    रांची में ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव, दो दिन नो एंट्री

    July 29, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले

    July 29, 2025

    CM हेमंत सोरेन 31 जुलाई को लौटेंगे झारखंड, राष्ट्रपति का देवघर में करेंगे स्वागत

    July 29, 2025

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.