Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, हजारों घर डूबे
    झारखंड

    जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, हजारों घर डूबे

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  जमशेदपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और चांडिल, डिमना डैम समेत कई बराजों के फाटक खोलने के बाद सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इससे जमशेदपुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। करीब 6 हजार से अधिक मकान जलमग्न हो चुके हैं।

    नदी के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर पुल के पास 135.4 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 129 मीटर है। सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल के पास 124.22 मीटर है, जो खतरे के निशान 121.50 मीटर से 2.72 मीटर ऊपर है।

    डैम और बराज के खुले फाटक

    लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम के आठ फाटक खोल दिए गए हैं, जिससे 762.39 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। डिमना डैम का भी एक फाटक खोला गया है। गालूडीह बराज के सभी 13 स्पिल गेट से 8218.76 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया।

    प्रभावित इलाके

    बागबेड़ा, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, मानगो, शास्त्रीनगर, आदर्शनगर, ओल्ड पुरुलिया रोड, कुंवर बस्ती, शांति नगर सहित दर्जनों इलाके जलमग्न हो चुके हैं। कई सड़कों पर दो फीट तक पानी बह रहा है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है।

    एनडीआरएफ और प्रशासन की कार्रवाई

    एनडीआरएफ की टीम ने कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। टाटा स्टील के गोताखोरों की भी मदद ली गई। जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। डीसी कर्ण सत्यार्थी खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं।

    फिलहाल राहत की खबर यह है कि बारिश रुक गई है, लेकिन नदी का जलस्तर अब भी खतरे से ऊपर है। लोगों से अपील की गई है कि वह ऊंचे स्थानों पर रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    Also Read : तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    एनडीआरएफ खतरे का निशान खरकई नदी चांडिल डैम जमशेदपुर जलभराव जलस्तर जिला प्रशासन झारखंड डिमना डैम डूब क्षेत्र बाढ़ भारी बारिश सुवर्णरेखा नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच
    Next Article स्कूलों में अब बच्चे पढ़ेंगे ‘Operation Sindoor’ की कहानी! NCERT ला रहा नया मॉड्यूल, जानिए क्या है खास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.