Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 7:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: रामगढ़ थाना के प्रभारी और चर्चित पीके सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है. बोकारो आईजी के आदेश पर रामगढ़ के एसपी ने यह कार्रवाई की है. पीके सिंह को रामगढ़ पुलिस लाइन में योगदान देने को कहा गया है.

    दरअसल, युवती से गलत व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार आफताब अंसारी की थाना परिसर से फरारी ने पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। बोकारो रेंज के आईजी के निर्देश पर रामगढ़ एसपी ने यह कार्रवाई की और पीके सिंह को अब पुलिस लाइन में योगदान देने को कहा गया है।

    आईजी ने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मियों की पहचान कर जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश भी एसपी को दिया है।

    आफताब को रामगढ़ महिला थाना में दर्ज केस (कांड संख्या 14/2025) के तहत पकड़ा गया था। उस पर एक युवती के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे बिना हथकड़ी के थाना लाया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहरा ड्यूटी में तैनात जवानों को चकमा देकर दामोदर नदी की ओर निकल भागा।

    आफताब की फरारी के बाद से उसकी कोई सूचना नहीं है। न वह घर पहुंचा, न ही किसी संभावित ठिकाने से बरामद हुआ। पुलिस ने कई जगह तलाशी ली, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है। इससे अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई?

    पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अभियुक्त को सही तरीके से हथकड़ी नहीं लगाई गई थी और उसकी गिरफ्तारी सिर्फ औपचारिकता भर थी। यही कारण रहा कि वह आसानी से फरार हो सका।

    इस लापरवाही ने रामगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि जिम्मेदार कौन हैं और उनके खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    Aftab Ansari Bokaro IG Criminal Escape Damodar River Jharkhand crime Jharkhand news law and order Missing Accused PK Singh police action Police Custody Escape police negligence Ramgarh News Ramgarh Police Ramgarh SP
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता
    Next Article Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी

    April 26, 2026
    जमशेदपुर

    बंद घर का ताला तोड़ 50 लाख के गहनों की चोरी, शादी में गया था परिवार

    April 26, 2026
    Latest Posts

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026

    JET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी

    April 26, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ 50 लाख के गहनों की चोरी, शादी में गया था परिवार

    April 26, 2026

    कोलकाता बम ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    April 26, 2026

    दनुआ घाटी में चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर राख

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.