Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 9:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में लगातार खराब होती नागरिक सुविधाओं को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से सर्किट हाउस में मिला। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर शहर की समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने और समाधान की मांग की।

    ज्ञापन में कहा गया कि जमशेदपुर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, लेकिन यह विकास केवल ऊंची इमारतों और संरचनाओं तक ही सीमित है। मूलभूत सुविधाओं में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हो रहा है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह शहर केवल ऊंची इमारतों वाला एक असंगठित और अव्यवस्थित शहरी क्षेत्र बन जाएगा।

    शहर की सड़कों की हालत जर्जर है। हल्की बारिश के बाद भी जगह-जगह जलजमाव हो जाता है, जिससे यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। अधिकांश नाले अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो चुकी है।

    शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आज भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि डोबो स्थित सतनाला डैम में पर्याप्त पानी मौजूद है। इसके बावजूद किसी योजना के तहत वहां से जल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई है।

    कचरा प्रबंधन की स्थिति बेहद चिंताजनक है। टाटा कमांड एरिया को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं और समय पर मरम्मत नहीं हो रही है।

    शहर में ट्रैफिक की स्थिति भी बहुत खराब है। वाहन पार्किंग की अव्यवस्था और सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें यातायात को गंभीर रूप से बाधित कर रही हैं। किसी भी स्थान पर पार्किंग की समुचित योजना नजर नहीं आती।

    प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से अपील की कि इन सभी मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि जमशेदपुर को एक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

    इस मुलाकात के दौरान जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, हरिराम सिंह, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अमृता मिश्रा, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, ममता सिंह, शंकर कर्मकार, चुन्नू भूमिज, गणेश चंद्र सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

    Civic Issues drinking water crisis Infrastructure jamshedpur Jdu Jharkhand Governor memorandum submission Political Delegation Sanitation Santosh Gangwar Solid Waste Management Street Lighting Subodh Srivastava Traffic Problems urban development
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…
    Next Article बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    Related Posts

    चाईबासा

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026
    Latest Posts

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026

    JET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी

    April 26, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ 50 लाख के गहनों की चोरी, शादी में गया था परिवार

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.