Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दलित-गरीबों को वोटर लिस्ट से बाहर कर रहा है चुनाव आयोग : कैलाश यादव
    झारखंड

    दलित-गरीबों को वोटर लिस्ट से बाहर कर रहा है चुनाव आयोग : कैलाश यादव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दलित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने आज प्रेस बयान जारी कर चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। यादव ने कहा कि चुनाव आयोग, जो कि एक संवैधानिक और निष्पक्ष संस्था होती है, अब SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर गरीब, मजदूर, दलित और कमजोर वर्ग के लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में उन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जो रोज़ी-रोटी के लिए बाहर पलायन कर गए हैं।

    उन्होंने बताया कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड को SIR प्रक्रिया में मान्यता नहीं दी जा रही है, जबकि जो 11 दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें गरीब और ग्रामीण वर्ग का व्यक्ति देना मुश्किल है।

    कैलाश यादव ने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर कर रहा है?

    राजद का चुनाव आयोग और मोदी सरकार से सवाल :

    • नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का काम नहीं, यह गृह मंत्रालय का विषय है।
    • SIR के जरिए अब तक कितने विदेशी नागरिक (बांग्लादेशी, नेपाली आदि) की पहचान हुई?
    • विधानसभा चुनाव से ठीक पहले SIR प्रक्रिया कराना क्या निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठाता?
    • जब चुनाव में लगभग 100 दिन बचे हैं तो इतनी जल्दी में प्रक्रिया लागू क्यों की जा रही है?

    नीतीश कुमार पर तीखा हमला :

    कैलाश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब ना तो जेपी (जयप्रकाश नारायण) और ना ही कर्पूरी ठाकुर के शिष्य जैसे रहे हैं।
    उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव, लालू यादव और राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार ने अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक जीवन लालू यादव की “गोद” से शुरू हुआ था, लेकिन अब वे मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और लगातार तेजस्वी यादव को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

    यादव ने दावा किया कि भाषाई मर्यादा का उल्लंघन करना उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है और जनता इसका जवाब आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में देगी।

    Also Read : IND vs ENG : चौथा टेस्ट आज से मैनचेस्टर में, सीरीज में बने रहने के लिए भारत को जीत जरूरी

    Assembly Elections 2025 Bihar Assembly Elections Bihar news Bihar Politics Dalit Voters Election Commission Election Commission Dispute Jharkhand news JP Ideology Kailash Yadav Karpoori Thakur lalu yadav Media In-charge Nitish kumar Nitish Kumar Criticism Political Statement Poor Voters press statement Rabri Devi Rjd RJD general secretary RJD vs BJP SIR Controversy SIR process SIR प्रक्रिया SIR विवाद Tejashwi Yadav voter list controversy कर्पूरी ठाकुर कैलाश यादव गरीब मतदाता चुनाव आयोग चुनाव आयोग विवाद जेपी विचारधारा झारखंड समाचार तेजस्वी यादव दलित वोटर नीतीश कुमार नीतीश कुमार आलोचना प्रेस बयान बिहार राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव बिहार समाचार मीडिया प्रभारी राजद राजद बनाम बीजेपी राजद महासचिव राजनीति बयान राबड़ी देवी लालू यादव विधानसभा चुनाव 2025 वोटर लिस्ट विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथियार के फर्जी लाइसेंस पर कर रहे थे ड्यूटी, कई बंदूकें और गोलियां जब्त
    Next Article Raymond शोरूम में लगी भीषण आ’ग, अफरातफरी का माहौल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.