Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही “कुर्सी” पर रहेगा : कैलाश यादव
    झारखंड

    मोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही “कुर्सी” पर रहेगा : कैलाश यादव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी शासन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के इस्तीफे को लेकर देशभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महासचिव और मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि “धनकड़ ने इस्तीफा दिया नहीं, उनसे दिलवाया गया। मोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही कुर्सी पर रहेगा।” उन्होंने इस घटनाक्रम को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया और कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई उपराष्ट्रपति अचानक पद से इस्तीफा दे।

     कैलाश यादव ने दावा किया कि उपराष्ट्रपति को लंबे समय से सम्मान नहीं दिया जा रहा था। भाजपा नेता उनकी बातों की अनदेखी कर रहे थे। आवश्यक बैठकों में उपराष्ट्रपति को नजरअंदाज किया जाता था। इसलिए, उन्होंने स्वाभिमान और अपमान के बीच स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया।

    राज्यसभा की घटना का जिक्र :

    यादव ने बताया कि हाल ही में राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की मांग के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति से इस पर चर्चा कराने की अपील की थी। उपराष्ट्रपति ने नेता सदन जेपी नड्डा की ओर इशारा किया कि वे जवाब दें, लेकिन नड्डा ने कहा कि “इस विषय की कोई भी बात सदन के रिकॉर्ड में नहीं जाएगी।” कैलाश यादव ने इसे उपराष्ट्रपति के पद और सदन की गरिमा का सीधा अपमान बताया।

    सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी :

    कैलाश यादव ने कहा कि ईडी (ED) के दुरुपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक सीएम की पत्नी बीएम पार्वती को ईडी द्वारा समन भेजा गया, जबकि हाईकोर्ट पहले ही समन रद्द कर चुका था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को राजनीतिक हथियार न बनने की सख्त चेतावनी दी।

    लोकतंत्र पर खतरा :

    राजद नेता ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। अधिकारियों, पत्रकारों और कर्मचारियों की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। संवैधानिक व्यवस्थाओं की अनदेखी और अपमान से देश के लोकतंत्र को खतरा है।

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Bjp BJP criticism central government Constitutional Post Democracy Crisis Democratic system Indian politics Jagdeep Dhankhar Kailash Yadav Media In-charge Modi government Operation Sindoor opposition reaction political controversy Political Statement Rajya Sabha Rashtriya Janata Dal Resignation Dispute Rjd Vice President Resignation इस्तीफा विवाद उपराष्ट्रपति इस्तीफा ऑपरेशन सिंदूर केंद्र सरकार कैलाश यादव जगदीप धनकड़ भाजपा भाजपा आलोचना भारत राजनीति मीडिया प्रभारी मोदी सरकार राजद राजनीतिक बयान राजनीतिक विवाद राज्यसभा राष्ट्रीय जनता दल लोकतंत्र संकट लोकतांत्रिक व्यवस्था विपक्ष की प्रतिक्रिया संवैधानिक पद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक साथ चल बसे चार भाई-बहन, घर में मचा कोहराम
    Next Article बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.