Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में धीमी हुई मॉनसून की रफ्तार, कुछ दिनों तक मिलेगी बारिश से राहत
    झारखंड

    झारखंड में धीमी हुई मॉनसून की रफ्तार, कुछ दिनों तक मिलेगी बारिश से राहत

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल कुछ धीमी पड़ी है, जिससे राज्य के लोगों को लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार बारिश में थोड़ी कमी आने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, दोपहर बाद राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

    23-24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 19 से 22 जुलाई के बीच राज्य में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। लेकिन 23 और 24 जुलाई को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रांची में 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो शुक्रवार को सबसे अधिक रही।

    पूर्वी सिंहभूम ने तोड़ा बारिश का रिकॉर्ड

    पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार बारिश ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितंबर मानी जाती है, जिसमें औसतन 1023 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस बार सिर्फ 48 दिनों में ही जिले में 1024.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि इस अवधि के लिए सामान्य वर्षा औसत केवल 408.9 मिलीमीटर है।

    राज्य के कई हिस्सों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    Also Read : अबूझमाड़ में मारे गए 6 नक्सली, सभी के श’व बरामद…

    but heavy rains are expected again heavy rain jharkhand Jharkhand news Jharkhand weather Monsoon monsoon rain Monsoon weakens a bit in Jharkhand rainfall relief Weather Alert weather department झारखंड झारखंड में मानसून थोड़ा कमजोर झारखंड मौसम झारखंड समाचार बारिश भारी बारिश मानसून मानसूनी बारिश मौसम चेतावनी मौसम विभाग राहत लेकिन फिर से भारी बारिश की संभावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 19 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article मॉनसून में घटा हवाई सफर का किराया, रांची से महानगरों के टिकट सस्ते

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.