Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड ऊर्जा विकास निगम में श्रमिक संघ की अहम बैठक, अध्यक्ष ने उठाए कई गंभीर मुद्दे
    झारखंड

    झारखंड ऊर्जा विकास निगम में श्रमिक संघ की अहम बैठक, अध्यक्ष ने उठाए कई गंभीर मुद्दे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के जी.एम. (एच.आर) सुनील दत्त खाखा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्रमिकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य निगम और संगठन के बीच संवाद को मजबूत करना और फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर करना था।

    बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:

    • भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
      अजय राय ने निगम में प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की और कहा कि वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
    • अनस्किल्ड वर्करों की स्थिति पर चिंता
      असंगठित और अनस्किल्ड वर्करों की सेवा शर्तें, सुरक्षा उपकरणों की कमी और कार्यदबाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राय ने बताया कि ये वर्कर जोखिम भरे हालातों में काम करने को मजबूर हैं।
    • समान वेतन की मांग
      श्रमिक संघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग दोहराई और कहा कि भिन्न-भिन्न वेतनमान से कार्यस्थल पर असंतोष बढ़ता है।
    • बिना टेंडर लिए गए 40 गाड़ियों की जांच की मांग
      बैठक में सबसे गंभीर मुद्दा रहा – 40 गाड़ियों को बिना टेंडर के लिए जाने का मामला। राय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि यह वित्तीय अनियमितता और पारदर्शिता के खिलाफ है।
    • ड्राइवरों को 4 महीने से वेतन नहीं
      इन गाड़ियों के साथ कार्यरत ड्राइवरों को 4 माह से वेतन नहीं मिला है। श्रमिक संघ ने इसका तत्काल भुगतान करने की मांग की।

    अजय राय ने कहा कि श्रमिक संघ हर हाल में कर्मचारियों के हक के लिए लड़ाई जारी रखेगा। जी.एम. (एच.आर) सुनील दत्त खाखा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिया।

    इस मौके पर श्रमिक संघ के सदस्य मुकेश साहू भी उपस्थित थे।

    Also Read : झारखंड पुलिस का नक्सल मामले में वर्ष 2025 रहा उपलब्धियों से भरा, 17 नक्सली ढेर व 10 आत्मसमर्पण और 197 गिरफ्तार

    Ajay Rai corporation news Courtesy Meeting dialogue meeting Employee Rights Employee Welfare field employees GM HR Jharkhand news Jharkhand Urja Vikas Nigam Jharkhand workers' union labor issues labor organization labor rights labor welfare organization-corporation dialogue staff meeting Sunil Dutt Khakha Workers' Issues Workers' Union अजय राय कर्मचारियों के अधिकार कर्मचारी बैठक जी.एम. एच.आर झारखंड ऊर्जा विकास निगम झारखंड श्रमिक संघ झारखंड समाचार निगम समाचार फील्ड कर्मचारी मजदूर संगठन मजदूर हित शिष्टाचार मुलाकात श्रम मुद्दे श्रमिक अधिकार श्रमिक कल्याण श्रमिक संघ श्रमिकों की समस्याएं संगठन और निगम संवाद संवाद बैठक सुनील दत्त खाखा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकीचड़ से भरी सड़क पर ही रोप दिए धान, बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
    Next Article Eyes cancer : तेजी से बढ़ रहा है यह गंभीर रोग, ऐसे पहचानें इसके शुरुआती लक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.