Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नारायणपुर में शहादत दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कई कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी…
    झारखंड

    नारायणपुर में शहादत दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कई कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी…

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: आज नारायणपुर में शहीद मदन पांडेय जी के शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शहीद के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की, जिसमें एक जनसभा का आयोजन भी हुआ।

    इस जनसभा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़कर दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

    मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि जब वे साधारण कार्यकर्ता थे, तब नारायणपुर ब्लॉक उग्रवादियों का गढ़ माना जाता था। मदन पांडेय ने उग्रवादियों के खिलाफ मोर्चा खोला और एक उग्रवादी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया और उनकी घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद नारायणपुर में पुलिस कैंप की स्थापना हुई और धीरे-धीरे क्षेत्र में उग्रवाद की जड़ें कमजोर हुईं।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी को संथाल परगना को उग्रवाद से मुक्त कराने का श्रेय जाता है, तो वह शहीद मदन पांडेय हैं। भाजपा हर साल इस दिन को उनके शहादत दिवस के रूप में मनाती रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस तरह पुराने कार्यकर्ता पार्टी में लौटे हैं, वह संगठन के लिए एक शुभ संकेत है।

    पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि पांडेय का योगदान सिर्फ नारायणपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे संथाल परगना की सुरक्षा में उनकी भूमिका अतुल्य थी। उन्होंने कहा कि अगर उस समय मदन पांडेय जैसे लोग उग्रवाद का विरोध नहीं करते, तो संथाल परगना पूरी तरह उनकी चपेट में आ जाता।

    जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 17 जुलाई 1999 को नक्सलियों ने मदन पांडेय की नृशंस हत्या कर दी थी। तब से हर वर्ष भाजपा उनका शहादत दिवस मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि पांडेय जी ने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और आज कार्यकर्ताओं की वापसी उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम है।

    इस अवसर पर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला महामंत्री मितेश साह, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, सुनील हांसदा, परितोष सोरेन, सुकुमार सरखेल, दीपक सिन्हा, मोहन शर्मा, सुजाता सिंह भैया, राजेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, प्रदीप राउत, सोशल मीडिया संयोजक आनंद पोद्दार, चेतन मरांडी, लोकेश महतो, शुभम साव, चंदन राउत, पिंटू गुप्ता, लखिन्द्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोर्टल पर डेटा की प्रविष्टि की मॉनिटरिंग डीडीसी करें सुनिश्चित : राजेश्वरी बी
    Next Article जामताड़ा SP राजकुमार मेहता का दिखा मानवीय चेहरा, सड़क पर गिरे घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर भेजवाया अस्पताल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    Latest Posts

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.