Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक ग्रामीण की भी मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक ग्रामीण की भी मौत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी को मारा गया। वहीं, एक जवान भी शहीद हो गया है। एक ग्रामीण की भी मौत हो गयी है। इस मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान शहीद जवान के बॉडी को लाने के लिए रांची से हेलीकॉप्टर बोकारो पहुंच चुकी है। कोबरा 209 बटालियन के जवान की बॉडी बोकारो से लेकर रांची पहुंच जायेगी।

    बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने बताया कि बुधवार तड़के लुगू पहाड़ी के आसपास नक्सलियों के एक दस्ते की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर केंद्रीय बलों और बोकारो पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया। जंगल में सर्च के दौरान पुलिस का नक्सलियों से सामना हो गया। इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर माझी मारा गया। कुंवर के मारे जाने के बाद पुलिस ने उसकी एके-47 राइफल भी बरामद की है। नक्सलियों के अचानक हमले में कोबरा बटालियन के जवान प्रनवेश्वर शहीद हो गए, जो असम के निवासी थे। पुलिस पर भारी पड़ते देख नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों को आगे कर पुलिस से बचने की कोशिश की। जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ, तो नक्सलियों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर हत्या कर दी। मारा गया ग्रामीण लुगू इलाके का निवासी था। यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ी पर हुई है, जहां अप्रैल 2025 में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक सहित आठ नक्सली मारे गए थे। आईजी बोकारो ने बताया कि नक्सलियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    Also Read : पलामू में जलजमाव से विकास की खुली पोल, सांसद का घर भी जलमग्न

    Also Read : नामकुम ग्रिड में लूट और कर्मियों को बंधक बनाने की घटना पर ऊर्जा कर्मियों में आक्रोश

    Also Read : लुगुबुरु पहाड़ से भागा था इनामी नक्सली कुंवर मांझी, सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया

    Also Read : पटना हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बची 173 यात्रियों की जान

    Also Read : प्रशांत किशोर की रैली में ‘बिरयानी’ पर टूट पड़े लोग, हंगामे के चलते बिगड़ गई व्यवस्था…VIDEO वायरल

    Also Read : बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 19,838 पदों के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    A villager also died in the police-Naxalite encounter in Bokaro बोकारो में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक ग्रामीण की भी मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकियारा और सिद्धार्थ के घर आई नन्ही परी
    Next Article पलामू में जलजमाव से विकास की खुली पोल, सांसद का घर भी जलमग्न

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.