Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिलाओं के गले से चेन झपटने वाला धराया, गलाया हुआ सोना जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाओं के गले से चेन झपटने वाला धराया, गलाया हुआ सोना जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में एक महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटकर भाग निकलने वाले संदेही गुनहगार को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार शख्स का नाम मनु कुमार बताया गया। वह रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने करीब 9 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है। यह सोना लूटे गये चेन को गलाकर निकाला गया था। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP ने मीडिया को बताया कि बीते 11 जुलाई को पंडरा ओपी क्षेत्र के नगर ओझा मार्केट के पास एक महिला के गले से चेन छीन ली गयी थी। महिला पूजा कर वापस घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो उच्चकों ने उसके गले से चेन छीन ली और भाग निकले। इस कांड के बाद सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व और कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने इलाके में लगे CCTV फुटेज को खंगाला और फुटेज के आधार पर पंडरा, सुखेदवनगर, लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रेड मारना शुरू किया। इसी दौरान मनु कुमार को न्यु मधुकम देवी मंडप रोड नंबर पांच से धर दोबाचा गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि सुखदेवनगर, कांके और गोंदा थाना क्षेत्र में भी चेन छिनतई की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    Also Read : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दिया जाये भारत रत्न : झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन

    Also Read : JJMP सबजोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण, SP बोले- जल्द ही लातेहार बन जाएगा उग्रवाद मुक्त जिला

    Also Read : पांच ड्रग्स तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, ब्राउन शुगर, कैश और बाइक जब्त

    Also Read : जमशेदपुर के फदलुगोडा में जलजमाव में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

    melted gold was confiscated The person who snatched the chain from the neck of women was caught गलाया हुआ सोना जब्त महिलाओं के गले से चेन झपटने वाला धराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची DC ने अधिकारियों और कर्मियों को बांटा हेल्थ कार्ड
    Next Article पत्नी का ब्लेड से गला रेत नाले में फेंक दी लाश, पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026
    Latest Posts

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026

    राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस : आदित्य साहू

    June 10, 2026

    ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.