Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नामकुम इलाके से 6 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नामकुम इलाके से 6 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांचीः पीएलएफआई नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 नक्सलियों को पुलिस ने नामकुम इलाके से दबोचा है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बड़े पैमाने पर हथियार और गोलियां भी बरामद की गई है। सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। उससे पहले ही एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की सूचना पर सभी दबोच लिए गए। मामले में आज देर शाम पुलिस खुलासा कर सकती है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह सभी नक्सली रांची में किसी बड़े व्यापारी की हत्या के उद्देश्य से इकट्ठा हुए थे और कई दिनों से राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में किराए में घर लेकर रह रहे थे. रांची के एसएसपी को इसकी सूचना मिली जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और सभी को धर दबोचा गया. हालांकि अभी तक इस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है. सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रहे हैं। उम्मीद है कि उनसे पूछताछ के आधार पर और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार पकड़े गए उग्रवादी शहर के अलग-अलग इलाकों से लेवी वसूलने की फिराक में थे, इसकी सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने सभी नक्सलियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों का कनेक्शन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से है, जो रांची के शहरी इलाकों से लेवी वसूल कर सुप्रीमो तक पहुंचा रहे थे। इस मामले में रांची पुलिस आज बड़ा खुलासा कर सकती है।

    पकड़े गए सभी नक्सली नामकुम इलाके में शरण लिए हुए थे। नामकुम में रहकर कर शहर के व्यवसायियों और कोयला माफियाओं को टारगेट किया जा रहा था। इनसे लेवी वसूली के लिए योजना बनाई जा रही थी। कई व्यवसायियों को लेवी के लिए संपर्क भी किया जा चुका था। इसकी सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस ने नक्सलियों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि कई व्यवसायियों को पीएलएफआई के नाम पर पर्चा भी भेजा गया है।

    Jharkhand news Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ः पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक किया जब्त
    Next Article सांसद साक्षी महाराज को यूपी जाने की मिली इजाजत, कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने दी अनुमति

    Related Posts

    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026
    Latest Posts

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026

    केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

    July 7, 2026

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.