Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौ’त, 11 जुलाई को मा’री गयी थी गो’ली
    जोहार ब्रेकिंग

    फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौ’त, 11 जुलाई को मा’री गयी थी गो’ली

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घायल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : बागबेड़ा के हरहरगुट्टू में बीते 11 जुलाई की देर रात गोली लगने से घायल आशीष कुमार भगत ने सोमवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि 9 जुलाई को ही आशीष को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके दोस्तों ने पुलिस को तीन लोगों के नाम बताये हैं। कुछ दिनों पहले साई मंदिर के पास आशीष का उन तीन युवकों से झगड़ा हो गया था, मारपीट भी हुई थी। तब स्थानीय लोगों ने मामला सुलझा दिया था। दोस्तों का दावा है कि उसी झगड़े को लेकर आशीष को गोली मारी गई।

    घटना शुक्रवार देर रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित साई कॉम्प्लेक्स के समीप हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के समय गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशीष को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अंततः सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

    आशीष कुमार भगत दर्रा-खल्ली का कारोबार करता था। उसका घर हरहरगुट्टू पुलिया के पास लाल बिल्डिंग के समीप था। पुलिस ने स्पॉट से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उसके परिचितों का कहना है कि इस घटना को रंजन सिंह, बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, शुभम प्रसाद और सूरज दास ने अंजाम दिया और वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और संदेही गुनहगारों की तलाश जारी है।

    Also Read : BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने युवक को सरेआम चप्पलों से पीटा… देखें वायरल वीडियो

    11 जुलाई को मारी गयी थी गोली he was shot on July 11 The youth injured in the firing died during treatment घायल फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोजाना भीगे हुए अखरोट खाने के जानें चमत्कारी फायदे
    Next Article ई-ऑफिस सिस्टम को सौ फीसदी त्रुटिहीन बनायें : मुख्य सचिव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.