Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने युवक को सरेआम चप्पलों से पीटा… देखें वायरल वीडियो
    ट्रेंडिंग

    BJP की महिला कार्यकर्ताओं ने युवक को सरेआम चप्पलों से पीटा… देखें वायरल वीडियो

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Agra (Uttar Pradesh) : सोशल मीडिया पर आजकल आगरा का एक वीडियो खूब घूम रहा है. इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कुछ महिला कार्यकर्ता एक लड़के की चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसों से पिटाई करती दिख रही हैं. मामला ये है कि आनंद शर्मा नाम का यह लड़का इन महिला कार्यकर्ताओं को लगातार अश्लील और गंदे वीडियो भेजकर परेशान कर रहा था.

    आगरा – BJP कार्यकर्ता आनंद शर्मा को महिलाओं ने पीटा
    ➡महिलाओं ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
    ➡महिला कार्यकत्रियों को भेजता था अश्लील वीडियो
    ➡घर पहुंची महिलाओं ने घूंसे, चप्पलों से जमकर पीटा
    ➡घर वाले मांगते रहे माफी, लेकिन चलती रही पिटाई
    ➡पुलिस को बुलाने की धमकी सुनते ही… pic.twitter.com/1sVaCanzJF

    — भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 14, 2025

    क्या है पूरा मामला?

    आरोपी लड़के का नाम आनंद शर्मा है और वह आगरा के खंदौली इलाके का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि उसका एक रिश्तेदार बीजेपी में बूथ अध्यक्ष भी है. महिलाओं का कहना है कि आनंद काफी समय से उन्हें व्हाट्सएप पर गंदी तस्वीरें और वीडियो भेज रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से बहुत परेशान थीं. परेशान होने वालों में पार्टी की एक महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं.

    जब महिलाओं की परेशानी हद से बढ़ गई, तो उन्होंने आनंद को समझाने की कोशिश की. लेकिन जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो बीजेपी महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके घर पहुंच गईं.

    घर में घुसकर की धुनाई

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद अपने चेहरे को ढककर खुद के गंदे वीडियो बनाता था और फिर उन्हें महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था. जब महिलाएं शिकायत लेकर उसके घर पहुंचीं, तो वहां माहौल गरमा गया. पहले तो घर के अंदर ही महिलाओं ने उस पर चप्पलों और लात-घूंसों की बरसात कर दी. बताया तो यह भी जा रहा है कि सिर्फ 2 मिनट के अंदर उसे 22 चप्पलें और कई थप्पड़-घूंसे मारे गए.

    इसके बाद महिलाएं उसे खींचकर घर से बाहर ले आईं और सड़क पर भी उसकी पिटाई की. इस पूरी घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

    परिवार ने मांगी माफी, पुलिस में शिकायत नहीं

    जब आनंद शर्मा की पिटाई हो रही थी, तो उसके परिवार वालों ने बीच-बचाव किया और महिलाओं से हाथ जोड़कर माफी मांगी. इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ. फिलहाल, इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. बताया जाता है कि आनंद खंदौली में एक मैरिज होम चलाता है.

    महिला मोर्चा अध्यक्ष बोलीं- “ऐसे ही पिटोगे”

    बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने इस घटना के वीडियो को अपने फेसबुक पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “अश्लील वीडियो भेजकर अपनी बहनों को परेशान करने वाले आनंद शर्मा नामक युवक की आज महिला मोर्चा ने पिटाई कर दी.”

    एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा, “मनचले अब सब संभल जाओ, ऐसे ही पिटोगे. ना चेतावनी, ना माफ़ी. औरतें सिर्फ़ चूड़ियां नहीं पहनतीं, तलवारें उठाना भी जानती हैं.”

    Also Read : दुमका में कहर बनकर बरसी बारिश, तीन लोगों की चली गई जान

    Agra Agra Video Anand Sharma BJP Agra BJP News BJP Women Workers BJP workers Boy Beaten cyber crime Obscene Acts obscene videos Punches Slaps Slippers Beating Social Media Harassment Social Media Viral Video Uttar Pradesh News viral news viral on social media Women Harassment Women Safety अश्लील वीडियो अश्लील हरकत आगरा आगरा वीडियो आनंद शर्मा उत्तर प्रदेश न्यूज घूंसे चप्पलों से पिटाई थप्पड़ बीजेपी न्यूज बीजेपी महिला कार्यकर्ता भाजपा आगरा भाजपा कार्यकर्ता महिला प्रताड़ना महिला सुरक्षा लड़के की पिटाई वायरल न्यूज साइबर क्राइम सोशल मीडिया पर वायरल सोशल मीडिया वायरल वीडियो सोशल मीडिया हरासमेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद विमान हादसा पर बोले एयर इंडिया के CEO- इंजन में नहीं थी…
    Next Article पुल के पास मिली 30 वर्षीय युवक की बॉडी, इलाके में मचा हड़कंप

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.