Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमलाः नेतरहाट घाटी की खाई में गिरा ट्रक, 3 की मौत, तीन घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमलाः नेतरहाट घाटी की खाई में गिरा ट्रक, 3 की मौत, तीन घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के नेतरहाट घाटी में शुक्रवार की सुबह एक बॉक्साइट पत्थर लदा ट्रक खाई में गिर गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं. इनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि सभी बॉक्साइट ट्रक में बैठकर अपने गांव से बिशुनपुर की ओर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिशनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू की।

    बता दें कि बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र के गुरदरी, अमतिपानी, टुटुआपनी सहित कई बॉक्साइट माइंस खदान से सैकड़ों की संख्या में बॉक्साइट पत्थर उत्खनन कर ट्रक के माध्यम से लोहरदगा और चंदवा ले जाया जाता है। इलाके के ग्रामीण जरूरी कार्यों के लिए बॉक्साइट ट्रक में ही बैठकर यात्रा करते हैं। इन इलाकों में यात्री वाहनों का परिचालन बहुत ही कम संख्या में होता है, लेकिन फिलहाल वह भी कोरोना वायरस के कारण बंद है।

    घटना के बाद बिशुनपुर पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को निकाल कर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से बिशुनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही तीनों मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया। अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतकों में ट्रक चालक भी शामिल था। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल, सभी मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

    Crime news Jharkhand news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को झटका, विधायक हत्याकांड में झारखंड हाई कोर्ट ने अपील याचिका की खारिज
    Next Article पलामू: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौ’त

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौ’त…

    June 18, 2025
    झारखंड

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025
    Latest Posts

    सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौ’त

    June 18, 2025

    भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौ’त…

    June 18, 2025

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.