Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका
    जोहार ब्रेकिंग

    पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ INDIA गठबंधन ने बुधवार को राज्यभर में जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर भी विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से विरोध जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) नेता दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी गाड़ी को अस्थायी मंच के रूप में तैयार किया गया था, जहां विपक्षी नेता एक साथ नजर आए। इसी दौरान जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और बिहार से एकमात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मंचनुमा गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों ने उन्हें रोक दिया। पप्पू यादव ने दोबारा प्रयास किया, लेकिन इस बार भी उन्हें चढ़ने नहीं दिया गया, जिससे वे गिरते-गिरते बचे। इस घटना के बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने मौके पर मौजूद अंगरक्षकों से बातचीत कर मामला समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी और पप्पू यादव के बीच मुलाकात नहीं हो पाई थी, और इस बार भी दोनों नेताओं की भेंट नहीं हो सकी।

    पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका pic.twitter.com/PuPGGOtZIf

    — Johar Live (@joharliveonweb) July 9, 2025

    Also Read : अदाणी फाउंडेशन के नेत्र जांच शिविर में छात्राओं समेत 128 के आंखों की हुई जांच

    Also Read : चाईबासा में फिर मिले 18 शक्तिशाली IED बम, किये गये डिफ्यूज (VIDEO)

    Also Read : बिहार बंद : मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष का हंगामा, BJP सांसद रविशंकर प्रसाद का पलटवार

    Also Read : BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

    Also Read : मुहर्रम जुलूस में अवैध हथियार लहरा रहा युवक, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, डीएसपी बैजू उरांव के निशाने पर अब पत्रकार

    Also Read : सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर डुमरी विधायक सहित तीन पर शिकायत दर्ज

    Also Read : श्रावणी मेला 2025 : कांवरियों के लिए टेंट सिटी तैयार, घर जैसी सुविधाएं

    bodyguards stopped him from boarding the car Pappu Yadav could not meet Rahul Gandhi in Patna गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायबिटीज सहित कई बीमारियों में फायदेमंद है सदाबहार के फूल
    Next Article गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.