Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»शौचालय की टंकी में उतरे बाप-बेटे समेत तीन की मौ’त
    बिहार

    शौचालय की टंकी में उतरे बाप-बेटे समेत तीन की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शौचालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Samastipur : बिहार में शौचालय की टंकी में दम घुटने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त भानू साह के 42 वर्षीय बेटा राम उमेश साह, 38 वर्षीय बेटा दया राम साह और दया राम साह के 15 वर्षीय बेटे राधेश्याम कुमार शामिल हैं। घटना समस्तीपुर जिला के लरझाघाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव से सामने आई है।

    क्या हुआ था :

    पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को शौचालय की टंकी से पानी के रिसाव को रोकने के लिए एक व्यक्ति टंकी में उतरा, लेकिन वह अंदर फंस गया। उसे बचाने के लिए दूसरा व्यक्ति गया, जो भी फंस गया। इसके बाद तीसरा व्यक्ति भी बचाव के लिए उतरा, लेकिन वह भी फंस गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों को टंकी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे बेहोश हो चुके थे।

    अस्पताल में भर्ती, फिर रेफर

    तीनों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। CHC के डॉ. राज कुमार ठाकुर ने मीडिया को बताया कि तीनों की हालत बेहद गंभीर थी, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल की खराब व्यवस्था पर आक्रोश जताया।

    पुलिस का बयान

    हसनपुर थाने के ASI जितेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलहा बुजुर्ग में तीन लोग शौचालय की टंकी में फंस गए हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। लेकिन, अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    परिवार और गांव में शोक की लहर

    इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इस दुखद हादसे से स्तब्ध हैं।

    Also Read : आपसी विवाद में 9 साल की मासूम को लगी गो’ली, कैसे क्या हुआ… जानें

    Three people including a father and son died due to suffocation in a toilet tank in Samastipur Three people including father and son died due to suffocation in toilet tank शौचालय की टंकी में दम घुटने से बाप-बेटे समेत तीन की मौत समस्तीपुर में शौचालय की टंकी में दम घुटने से बाप-बेटे समेत तीन की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुल पर पलट गया पिकअप वन, फिर…
    Next Article बैल को बचाने के चक्कर में कार ने मा’री बस को टक्कर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Latest Posts

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.