Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 9:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»डोदरा-आणंद को जोड़ने वाला 43 साल पुराना गंभीरा ब्रिज ढहा, तीन की मौ’त, कई वाहन नदी में गिरे
    ट्रेंडिंग

    डोदरा-आणंद को जोड़ने वाला 43 साल पुराना गंभीरा ब्रिज ढहा, तीन की मौ’त, कई वाहन नदी में गिरे

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्रिज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : गुजरात के वडोदरा और आणंद जिले को जोड़ने वाला 43 साल पुराना गंभीरा ब्रिज आज यानी बुधवार सुबह अचानक ढह गया, जिसके कारण महिसागर नदी में कई वाहन जा गिरे। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य को रेस्क्यू कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

    हादसे का विवरण

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे भारी ट्रैफिक के बीच यह पुराना पुल अचानक बीच से टूट गया। उस समय पुल पर दो ट्रक, एक टैंकर और एक पिकअप वैन सहित कई वाहन गुजर रहे थे। हादसे में चार वाहन नदी में जा गिरे, जबकि एक टैंकर पुल के टूटे हिस्से पर लटक गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टैंकर का लटकता हुआ हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अब तक तीन लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है और आसपास के इलाकों में आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है।

    ब्रिज

    ‘सुसाइड पॉइंट’ के नाम से कुख्यात था पुल

    स्थानीय लोगों के अनुसार गंभीरा ब्रिज को ‘सुसाइड पॉइंट’ के नाम से भी जाना जाता था। इसकी जर्जर हालत और रखरखाव की कमी लंबे समय से चिंता का विषय थी। हादसे के बाद पुल की मरम्मत और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।

    प्रशासन का बयान

    स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी हैं, और पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

    Also Read : 26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर CBI की हिरासत में

    43-year-old Gambhira bridge connecting Dodra-Anand collapsed many vehicles fell into the river three dead कई वाहन नदी में गिरे डोदरा-आणंद को जोड़ने वाला 43 साल पुराना गंभीरा ब्रिज ढहा तीन की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNTA ने CSIR NET 2025 की तारीख बदली, अब परीक्षा 28 जुलाई को
    Next Article बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुल पर पलट गया पिकअप वन, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को बेचा जा रहा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों : भट्टाचार्य

    July 9, 2025
    चाईबासा

    जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी

    July 9, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025
    Latest Posts

    देश को बेचा जा रहा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों : भट्टाचार्य

    July 9, 2025

    नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर छात्र मोर्चा आया सामने, DC को सौंपा ज्ञापन…

    July 9, 2025

    जमशेदपुर में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी

    July 9, 2025

    जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी

    July 9, 2025

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.