Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 4:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिनोद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला में बिनोद अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां के निर्देश पर गुमला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने गुमला थाना क्षेत्र के दुन्दरिया टुंगरी इलाके में छापेमारी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंचल ब्यूम तिर्की उर्फ चीकू और जुलियन मिंज उर्फ जुली के तौर पर की गयी। दोनों गुमला के सिसई इलाके के रहने वाले हैं।

    पुलिस पूछताछ में अंचल ब्यूम तिर्की ने हत्या की साजिश का खुलासा किया। उसने बताया कि दो साल पहले उसके बड़े भाई सोनू पर मृतक बिनोद अग्रवाल के घर चोरी का आरोप लगा था। इसके बाद से बिनोद अग्रवाल अक्सर उन दोनों भाइयों को ताना मारा करता था। यह बात अंचल ब्यूम तिर्की को पसंद नहीं थी। पिछले साल क्रिसमस के समय दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था, तभी से उसने बिनोद को मारने की प्लानिंग कर ली थी।

    घटना वाले दिन, यानी 6 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 3 बजे जुलियन मिंज और समीर टोप्पो अंचल के घर पहुंचे। वहां तीनों ने शराब और गांजा पीया और फिर मिलकर हत्या की योजना बनाई। शाम करीब 5 बजे तीनों घर से निकले। जैसे ही बिनोद अग्रवाल पास की राशन दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे, अंचल ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे बिनोद अग्रवाल की मौत हो गयी।

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, एक तलवार और एक अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। अंचल ब्यूम तिर्की उर्फ चीकु के खिलाफ पुलिस फाइल में एक और जुलियन मिंज उर्फ जुली के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-07-at-6.44.04-PM.mp4

    Also Read : चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    see what SP said... SP क्या बता गये... देखें Three suspects arrested in Vinod Agarwal murder case बिनोद बिनोद अग्रवाल हत्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज
    Next Article PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    झारखंड

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.