Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 11:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चीन की हर चाल पर भारत की नजर, सीमा पर कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलों संग जवान तैनात
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन की हर चाल पर भारत की नजर, सीमा पर कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलों संग जवान तैनात

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच आल इज नाट वैल वाली स्थिति है। इसकी वजह है चीन की चालों का जारी रहना। इन्हीं चालों को नाकाम करने व सीमा पर दुश्मन को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। वैसे चीन की हेकड़ी दूर करने और भारत का पूरी ताकत से साथ देने की तैयारी दुनिया के कई देश कर रहे हैं। अमेरिका ने हिंद महासागर में स्थित अपने दिएगोगार्शिया सैन्य अड्डे पर स्टील्थ बी-2 बमवर्षकों की तैनाती कर दी है। परमाणु हथियारों से लैस यह विमान दुनिया का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है। इसकी स्टील्थ कैपेबिलिटी इसे किसी भी रडार की पकड़ से बचाती है। विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में तनाव बढ़ा रहे चीन के लिए भारतीय जमीन से पीछे हटने का अमेरिका की ओर से यह साफ इशारा है। उधर, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब चीनी हेलीकॉप्टरों की गतिविधियों के जवाब में भारतीय सेना ने वहां महत्वपूर्ण ऊंचाई वाली जगह पर कंधे पर रखकर हवा में मार करने वाली एयर डिफेंस मिसाइलों से लैस जवानों को तैनात किया है। सूत्रों ने बताया कि रूसी मूल के इग्ला एयर डिफेंस सिस्टम से लैस भारतीय सैनिकों को सीमा पर महत्वपूर्ण ऊंचाई पर तैनात किया गया है। वे दुश्मन देश के हवाई जहाजों के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    रूसी मूल की वायु रक्षा प्रणालियों का उपयोग भारतीय सेना और वायुसेना दोनों द्वारा किया जाता है। इसका उपयोग तब किया जाता है जब दुश्मन के लड़ाकू जेट या हेलिकॉप्टर तैनाती के करीब आ जाते हैं। भारत की ओर से दुश्मन की हवाई आवाजाही पर नजर रखने के लिए रडार और सतह से लेकर हवाई मिसाइल सिस्टम की तैनाती के जरिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

    दूसरी ओर चीन के साथ तनाव को देखते हुए हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने सामरिक दृष्टि से अहम स्थानों पर अपने पोत तैनात किए हैं। इसके साथ ही भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पिछले महीने अमेरिकी और जापान की नौसेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किया था। इसमें अमेरिका नौसेना का यूएसएस निमित्ज कैरियर स्ट्राइक समूह भी था, जो परमाणु हथियारों से लैस है। इस सैन्य अभ्यास में भारतीय नौसैनिक जहाज आइएनएस राणा और आइएनएस कुलिश शामिल हुए थे।

    india china dispute Latest hindi news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिजर्व बैंक ने 2019-20 में 2000 के नए नोट नहीं छापे: वार्षिक रिपोर्ट
    Next Article झारखंड: यहां हिंदू मनाते हैं मुहर्रम, गांव में नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार

    Related Posts

    देश

    UPPSC RO/ARO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, 7,509 उम्मीदवार सफल

    September 17, 2025
    देश

    मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने कॉल करके दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज : जानें उनका संघर्ष भरा सफर

    September 17, 2025
    Latest Posts

    इरफान अंसारी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- ‘भाजपा के महल देखकर आंखों में मोतियाबिंद हो गया, आदिवासी-दलितों के घरों में पंखा तक नहीं’

    September 17, 2025

    बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल : गैर-आपात सेवाएं ठप

    September 17, 2025

    कोलफील्ड एक्सप्रेस में चार दशक से जारी है विश्वकर्मा पूजा की परंपरा, डेली पैसेंजर्स निभा रहे हैं आस्था

    September 17, 2025

    PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.