Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 10:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर के अतुल प्रसाद की दर्द भरी दास्तान, मदद की गुहार पर सीएम ने लिया संज्ञान
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अतुल प्रसाद की दर्द भरी दास्तान, मदद की गुहार पर सीएम ने लिया संज्ञान

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 6, 2025Updated:July 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टेल्को क्षेत्र की जेम्को बस्ती में रहने वाले अतुल प्रसाद की कहानी दिल को छू लेने वाली है। दो साल से वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब वे व्हीलचेयर के बिना एक कदम भी नहीं चल सकते। लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक सरकारी मदद नसीब नहीं हुई।

    दो साल से न कोई आर्थिक सहायता मिली और न ही व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा। इस वजह से उनकी स्थिति दिन-ब-दिन और गंभीर होती जा रही है। परिवार की आर्थिक हालत भी कमजोर है, जिससे उनका इलाज और देखभाल भी मुश्किल हो गया है।

    स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह ने इस दर्दनाक हालात को गंभीरता से लिया। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अतुल की मदद की अपील की। उन्होंने अपने ट्वीट में अतुल की शारीरिक असमर्थता और प्रशासनिक उपेक्षा को सामने लाते हुए कहा कि ऐसी हालत में जीना किसी नरक से कम नहीं।

    मुख्यमंत्री ने करनदीप सिंह के ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब उम्मीद जगी है कि अतुल प्रसाद को जल्द ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी और लंबित आर्थिक सहायता राशि भी दी जाएगी, ताकि वे अपना जीवन थोड़ी इज्जत और सहूलियत के साथ जी सकें।

    .@DCEastSinghbhum संज्ञान लें एवं अतुल को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं से जोड़ते हुए सूचना दें। https://t.co/8YFd34uV9C

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 5, 2025

    स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस त्वरित हस्तक्षेप की सराहना की है और प्रशासन से अपील की है कि अतुल प्रसाद जैसे जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर सारी सुविधाएं और सहायता जल्द से जल्द मुहैया कराई जाए।

    Also Read : करमा खदान हादसा में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोल रोड की हालत देख भड़के अर्जुन मुंडा, बोले “जब सड़क नहीं बन रही तो टोल क्यों वसूला जा रहा है”…
    Next Article करमा खदान हादसा में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    July 7, 2025
    खेल

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025
    Latest Posts

    युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    July 7, 2025

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    July 7, 2025

    बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    July 7, 2025

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.